मध्यप्रदेश: 17 महीने बाद आज से शुरू हुई इंदौर-दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, जानें टाइम-टेबल और शेड्यूल
- इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान की सेवा करीब 17 महीने के लंबे अंतराल के बाद बुधवार को फिर से बहाल हो गई। मध्यप्रदेश की इस इकलौती सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन कोविड-19 के प्रकोप के कारण मार्च 2020 में रोक दिया गया था, जिसे महामारी की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद दोबारा शुरू किया गया है।
इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत किया।
Madhya Pradesh: Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia launches Indore to Dubai flight, via video conference
विज्ञापन विज्ञापन
Union Minister Narendra Singh Tomar and CM Shivraj Singh Chouhan joined the event through video link pic.twitter.com/kihPcmEvwM— ANI (@ANI) September 1, 2021
एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया का विमान हर बुधवार को भारतीय मानक समय के मुताबिक इंदौर से दोपहर 12:35 बजे उड़ान भरकर दोपहर 03:05 बजे दुबई पहुंचेगा। वापसी में यह विमान दुबई से हर बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के मानक समय के मुताबिक शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 8:55 बजे इंदौर आएगा।
इस उड़ान के बहाल होने से मध्य भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पर्यटन तथा कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों की बरसों पुरानी मांग के आधार पर इंदौर-दुबई उड़ान 15 जुलाई 2019 को शुरू हुई थी।
