फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   after narmada parikrama yatra former chief minister digvijay singh will start mp parikrama yatra

जीवन भर राजनीति की है अब भी वही करूंगा, पकौड़े नहीं तलूंगा : दिग्विजय सिंह

Wed, 18 Apr 2018 03:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
after narmada parikrama yatra former chief minister digvijay singh will start mp parikrama yatra

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि छह महीने नर्मदा परिक्रमा करने के बाद अब वह प्रदेश यात्रा पर निकलेंगे। इसके लिए वह पीसीसी और आईसीसी की मंजूरी लेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान वह कांग्रेस नेताओं को एकजुट करेंगे जिसका मकसद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ किसानों से लेकर हर वर्ग में आक्रोश है इसलिए वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से उनकी नर्मदा यात्रा पूरी हुई है तब से हर कोई एक ही सवाल कर रहा है कि वह आगे क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने पूरी जिंदगी राजनीति की है। अब भी वही करूंगा और पूरे दमखम से करूंगा, पकौड़े नहीं तलूंगा। कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं होंगे और नए सीएम का चेहरा भी आलाकमान ही तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए सिंह ने कहा कि सरकार ने नर्मदा किनारे 6.25 करोड़ पौधे लगाने का दावा किया था, लेकिन वह नर्मदा परिक्रमा के दौरान 1800 किलोमीटर तक घूमे जिसमें उन्हें केवल तीन जिंदा पौधे ही दिखे। उन्होंने कहा कि जब वह यात्रा से वापस लौट रहे थे तब बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाने लगे। जिसमें करीब 60 हजार से एक लाख के बीच में पौधे लगे होंगे।


उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के काम में खुदाई से लेकर पौधे खरीदने तक भ्रष्टाचार होता है। यह पैसा खाने वाला काम है। इस दौरान उन्होंने सीएम शिवराज के संतो को राज्यमंत्री बनाए जाने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो लोग पौधे गिनने की बात करते हैं सरकार उन्हें ही राज्यमंत्री का दर्जा दे देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed