फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   after getting complaint about irregularities in hospital District collector reached there in cycle

अस्पताल में मिली अनियमितता की शिकायत, 40 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे कलेक्टर

Sat, 11 May 2019 10:35 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 11 May 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
after getting complaint about irregularities in hospital District collector reached there in cycle
जिलाधिकारी नीरज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Damoh.nic.in

मध्यप्रदेश के दमोह के जिलाधिकारी नीरज सिंह शुक्रवार सुबह सात बजे लगभग 40 किलोमीटर साइकिल चलाते हुए हटा के सिविल अस्पताल पहुंच गए। अचानक पहुंचे जिलाधिकारी ने अस्पताल में अनियमितताएं मिलने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अस्पताल के अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया। हाफ पेंट और टीशर्ट में पहुंचे जिलाधिकारी को देखकर स्वास्थ्य कर्मी चौंक गए। जब नीरज सिंह अस्पताल के अंदर पहुंचे तो वहां उन्हें संक्रमित दवाईयां, इंजेक्शन, जगह-जगह पड़े बोतलों के ढेर दिखाई दिए। जिसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल की एंबुलेंस, चाहरदीवारी को देखा और वहां साइकिल स्टैंड न होने के कारण मरीजों को होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जनरल वार्ड, महिला और पुरुष वार्ड के अलावा एक्सरे रुम और पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम नाथूराम गौड़, तहसीलदार ज्योति ठाकुर के साथ अस्पताल के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं औचक निरीक्षण

युवा जिलाधिकारी नीरज कई बार औचक निरीक्षण करके सभी को हैरान कर देते हैं। वह किसी को कुछ बताए बिना अपनी साइकिल से निकल जाते हैं। जिससे कि अधिकारी सकते में आ जाते हैं। इससे पहले वह दमोह से पथरिया 28 किलोमीटर और 50 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर चुके हैं। यहां तक कि शहर में भी वह साइकिल से निरीक्षण करने के लिए पहुंचे जाते हैं। 

इसपर क्या है नीरज का कहना

जिलाधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि साइकिल चलाना एक तरह का व्यायाम है। इसी वजह से जब कोई तात्कालिक विजिट नहीं होती है तो मुझे साइकिल से जाना अच्छा लगता है। लोग आसानी से अपनी परेशानियां बता देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed