{"_id":"5926c9734f1c1b601153625c","slug":"after-25-years-long-time-a-woman-jaw-can-move-up-and-down","type":"story","status":"publish","title_hn":" भोपाल में पच्चीस साल बाद महिला का जबड़ा खोला गया, बोलेगी और खा भी सकेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में पच्चीस साल बाद महिला का जबड़ा खोला गया, बोलेगी और खा भी सकेगी
amarujala.com- Presented by: श्ारद मिश्र
Updated Thu, 25 May 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : best dental clinic in bhopal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में डॉक्टरों ने एक श्रमिक महिला को आखिरकार पच्चीस साल बाद खुश कर दिया। एम्स के डॉक्टरों ने उक्त महिला के 25 साल से बंद जबड़े की सर्जरी कर उसे खोल दिया है। अब यह महिला ठीक ढंग से बोल सकेगी और ठोस खाद्य प्रदार्थ खा भी सकेगी। अब तक तरल उत्पाद पर निर्भर महिला जब तीन साल की थी तब एक सड़क दुर्घटना में उसका मुंह चोटिल हो गया था। जिसके बाद उसका जबड़ा बंद हो गया था। थोड़ा तिरछा भी हो गया था।
एम्स हास्पिटल में एक घंटे की सर्जरी के बाद उसका जबड़ा सफलतापूर्वक खोल दिया गया। सर्जरी में शामिल डॉक्टर अंशुल राय ने कहा कि 28 वर्षीय महिला का जबड़ा बिलकुल नहीं खुल पाता था, जिसे जीरो ओपनिंग कहते हैं। लेकिन अब यह 35 मिलीमीटर तक खुल सकता है।
सामान्यतया इस सर्जरी में एक लाख से अधिक का खर्च आता है। लेकिन भोपाल में डॉक्टरों ने कुछ हजार रुपये में ही यह सर्जरी कर दी। उल्लेखनीय है कि महिला ने इसके पहले करीब 50 डॉक्टरों से संपर्क किया था। जिसमें कुछ ने महिला को लौटा दिया तो कुछ ने भारी रकम लगने की बात कही। आखिरकार एम्स के डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला को राहत दी है।