{"_id":"639007be6be8fa7ff02f4ddd","slug":"advocates-fast-continues-for-the-eighth-day-in-umaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: आठवें दिन भी चला अधिवक्ताओं का अनशन, कहा- निर्देश जारी फिर भी पालन में क्यों हो रही देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: आठवें दिन भी चला अधिवक्ताओं का अनशन, कहा- निर्देश जारी फिर भी पालन में क्यों हो रही देरी
Wed, 07 Dec 2022 08:56 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:56 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में मंगलवार को आठवें दिन भी अधिवक्ताओं का अनशन जारी रहा। अधिवक्ता बिरसिंहपुर पाली में अनशन पर बैठे रहे। लेकिन आदेश का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का अनशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के पाली में स्थित कृषि विभाग कार्यालय में अपर जिला सत्र न्यायायलय आरंभ करने के लिए भले ही जिला और संभागीय अधिकारियों ने आदेश जारी कर दिए हों, किंतु अब तक आदेश का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
आठवें दिन यानी मंगलवार को क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आमरण अनशन पर बैठे रहे। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कृषि विभाग के इस भवन को खाली नहीं करवा पाए। अधिवक्ताओं ने बताया कि जब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश जारी किए जा चुके हैं तो उसका पालन करने में देरी क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने बताया कि अभी तक कई मामले में पैरवी के लिए हम लोगों को उमरिया मुख्यालय जाना पड़ता था। किंतु अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के संचालन से ऐसे मामलों का सुलह पाली में ही किया जाने लगेगा, जिससे सभी अधिवक्ताओं और पक्षकारों को लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के विकास में भी फायदा होगा।
विज्ञापन
