फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-food-safety-raid-seizes-4000-kg-unsafe-food-processing-units-sealed

इंदौर: क्या आप भी खा रहे हैं जहरीला परमल और मूंगफली? इंदौर में कई दुकानें सील

Wed, 26 Aug 2026 06:58 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 26 Aug 2026 06:58 AM IST
सार

Indore News: बाणगंगा और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 4 हजार किग्रा संदिग्ध खाद्य सामग्री जप्त की गई है। 

विज्ञापन
indore-news-food-safety-raid-seizes-4000-kg-unsafe-food-processing-units-sealed
खानपान का 4000 किलो मिलावटी सामान जब्त। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

इंदौर में त्यौहारों के चलते प्रशासनिक अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बाणगंगा क्षेत्र स्थित विशाल नगर में मेसर्स न्यू एनके चना परमल का निरीक्षण किया गया। परिसर में चना, पीनट और परमल का निर्माण व प्रोसेसिंग की जांच की गई। मौके पर सफाई की स्थिति असंतोषजनक मिलने पर चना, पीनट और तले मटर के कुल 5 नमूने लिए गए। यहां से 1950 किलोग्राम खाद्य सामग्री को जब्त किया गया। इसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। कमियों को लेकर संचालक को सुधार नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन


विभिन्न ट्रेडर्स से ली गई सामग्री और नमूने
बाणगंगा स्थित शिवम ट्रेडर्स पर निरीक्षण के दौरान मूंगफली के कुल 4 नमूने लिए गए, जिनमें 2 पैक और 2 लूज नमूने शामिल हैं। यहां से 280 किलोग्राम मूंगफली जब्त की गई, जिसकी कीमत 36400 रुपये है। इसी क्रम में अमरनाथ चना परमल भंडार से मूंगफली, चना और मटर के 4 नमूने जांच हेतु लिए गए और 1377 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत 83626 रुपये है।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस संचालन करने पर निर्माण कार्य स्थगित
राजकुमार जायसवाल नामक फर्म पर कार्रवाई करते हुए मूंगफली दाना और धनिया पाउडर के 2 नमूने लिए गए। यहां से 450 किलोग्राम सामग्री, जिसकी कीमत 50000 रुपये है, जब्त की गई। वैध खाद्य लाइसेंस या पंजीयन न मिलने पर प्रकरण तैयार कर निर्माण और प्रोसेसिंग कार्य को तत्काल प्रभाव से स्थगित करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों के आधार पर विभिन्न बेकर्स और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई
प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जीवनदीप कॉलोनी स्थित सतगुरु बेकर्स का निरीक्षण किया गया। वैध पंजीयन न होने और अस्वच्छ माहौल में केक निर्माण पाए जाने पर केक का नमूना लिया गया। इसके अलावा मनोरमा गंज स्थित चाय ठिकाना से बन मस्का और पनीर के 2 नमूने तथा कुशवाहा नगर स्थित यादव श्री रेस्टोरेंट से गुलाब जामुन और मोतीचूर लड्डू के नमूने जांच हेतु भेजे गए।


गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अभियान रहेगा जारी
कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक जब्त किए गए सभी नमूनों को परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed