फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Administration on alert mode after Harda blast

MP News: हरदा धमाके के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर, सीहोर में अवैध पटाखा व्यापारी पर कार्रवाई

Wed, 07 Feb 2024 01:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 07 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

MP News: हरदा में हुई पटाखा फैक्ट्री में अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के तत्काल पश्चात कलेक्टर प्रवीण सिंह के द्वारा जिले में सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों को अवैध पटाखा व्यापारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी परिप्रेक्ष्य में राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा पटाका फैक्टरी का निरीक्षण किया जा रहा। वहीं अवैध पटाखा व्यापारियों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Administration on alert mode after Harda blast
हरदा धमाके के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पांचों एसडीएम तन्मय वर्मा,आनंद राजावत, मदन सिंह रघुवंशी, जमील खान तथा  एसडीएम राधेश्याम बघेल द्वारा अपने अनुभागों के अन्तर्गत स्थित पटाखा फैक्टरी एवं पटाखा भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लायसेंस के नियमानुसार इनका संचालन हो रहा है या नहीं यह देखा गया। साथ ही जिन पटाखा फैक्ट्री में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सील करने की भी कार्रवाई की गई।     

विज्ञापन

      
अधिकारियों द्वारा किया जा रहा निरीक्षण
एसडीएम सीहोर तन्मय वर्मा द्वारा ग्राम शिवपुरी में गुरूनानक फायर वर्क को सील किया गया। भैरूंदा एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी तथा पुलिस निरीक्षक द्वारा भेरूंदा में गैर विधिवत रूप से पाई गई पटाखा सामग्री को सील किया गया। भेरूंदा के ग्राम सुकरवार में विस्फोटक मैगजीन का निरीक्षण किया गया एवं अनियमितता पाए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। ग्राम चकल्दी में में मारूति एंटरप्राइजेज द्वारा भंडारण संबंधी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध न कराने के कारण एसडीएम, एसडीओपी एवं तहसीलदार द्वारा सील कर दिया गया। सभी राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed