{"_id":"63b6c60a097cbf627e553574","slug":"administration-handed-over-encroachment-removal-notices-to-hundreds-of-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Damoh: सैकड़ों लोगों को प्रशासन ने थमाए अतिक्रमण हटाने के नोटिस, सभी सीएम से मिलने बसों से भोपाल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: सैकड़ों लोगों को प्रशासन ने थमाए अतिक्रमण हटाने के नोटिस, सभी सीएम से मिलने बसों से भोपाल रवाना
Thu, 05 Jan 2023 06:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:14 PM IST
सार
दमोह जिलेके सैकड़ों लोग बसों-कारों से भोपाल के लिए रवाना हो गए। वहां वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे। इनका कहना है कि सभी लोगों को अतिक्रमण के नाम पर कब्जा हटाने के लिए जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
दमोह से सैकड़ों लोग सीएम से मिलने भोपाल के लिए रवाना हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा ब्लॉक में सैकड़ों लोग सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने भोपाल रवाना हुए हैं। बसों-कारों में भरकर ये लोग भोपाल जा रहे हैं। वे सीएम से अपने आशियाने बचाने की अपील करेंगे। दरअसल इन लोगों को स्थानीय प्रशासन ने कब्जा हटाने के लिए नोटिस थमा दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले गौरीशंकर वार्ड का है। गुरुवार को इलाके के सैकड़ों लोग बसों-कारों से भोपाल के लिए रवाना हो गए। वहां वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे। इनका कहना है कि सभी लोगों को अतिक्रमण के नाम पर कब्जा हटाने के लिए जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। वार्ड वासियों ने पहले प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई है और उनके मकान तोड़े जाने हैं। इसलिए ये सभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाकर अपने आशियाने बचाने की मांग करेंगे।

बसों से लोग भोपाल जाकर घर बचाने की गुहार लगाएंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
70 से अधिक परिवार हो जाएंगे बेघर
वार्ड में रहने वाले वीरेंद्र अहिरवाल और शैलेंद्र राजपूत ने बताया कि वार्ड में करीब 70 से अधिक परिवार कई सालों से मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। उन्हें सरकार की ओर से पट्टे भी दिए गए हैं, लेकिन अब उन्हें उस जमीन से बेदखल करने के लिए नोटिस जारी किए गए। उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की थी कि उन्हें ना हटाया जाए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही, इसलिए मुख्यमंत्री से जाकर गुहार लगाएंगे।
लोगों ने बताया कि हटा खास की अयोध्या बस्ती खसरा 22/01 और 22/04 पर ये लोग कई वर्षों से काबिज हैं। 35- 40 वर्ष पूर्व इन्हें आवासीय पट्टे दिए गए थे। कई लोगों के जुर्माने भी हुए हैं। नगर पालिका हटा में ये लोग टैक्स भी भरते हैं। कुछ हितग्राहियों के पीएम आवास भी मंजूर हुए हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा भूमि पर बेदखली के लिए दबाव बनाया जा रहा। अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। अब उन्हें मजबूरन मुख्यमंत्री के पास जाना पड़ रहा है। ये सभी भोपाल जाकर शिवराज सिंह से गुहार लगाएंगे, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनके आशियाने उजाड़ने से बच सकें।