{"_id":"63f8bf157ddf5a745b09bc94","slug":"actress-raveena-tandon-reached-kanha-tiger-reserve-said-it-is-necessary-to-preserve-forest-wildlife-2023-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanha Tiger Reserve: रवीना टंडन फिर पहुंचीं बाघों को देखने, कहा- जंगल-वन्यजीवों को संरक्षित करना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanha Tiger Reserve: रवीना टंडन फिर पहुंचीं बाघों को देखने, कहा- जंगल-वन्यजीवों को संरक्षित करना जरूरी
Fri, 24 Feb 2023 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:14 PM IST
सार
रवीना टंडन इन दिनों कान्हा किसली नेशनल पार्क में भ्रमण कर रही हैं। वे यहां दो दिनों से सफारी का आनंद ले रही हैं।
विज्ञापन
अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों कान्हा किसली नेशनल पार्क में भ्रमण कर रही हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मशहूर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों कान्हा किसली नेशनल पार्क में भ्रमण कर रही हैं। वे यहां दो दिनों से सफारी का आनंद ले रही हैं। वे अपने कुछ दोस्तों के साथ यहां रुकी हुई हैं। उन्होंने मप्र के बाघों की तारीफ की है।
बता दें कि दो दिनों से रवीना पार्क में हैं। चेहरे पर मास्क होने के कारण कोई उन्हें पहचान नहीं सका। बुधवार को कुछ पलों के लिए जब उन्होंने अपने चेहरे से मास्क हटाया। तब कान्हा पार्क में उपस्थित सैलानियों को पता चला कि उनके बीच में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन हैं। वे यहां पर किसली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में रुकी हुई हैं।

रवीना टंडन इन दिनों कान्हा किसली नेशनल पार्क में भ्रमण कर रही हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि जब फील्ड डायरेक्टर एसके सिंह के स्टाफ को बॉलीवुड की अभिनेत्री के आगमन का पता चला तो उन्होंने कान्हा पार्क में अभिनेत्री के साथ कुछ फोटो खिंचवाई। रवीना टंडन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान वन और वन्य प्राणियों के प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण है। रवीना ने कहा कि हमें जंगल और वन्य जीवों को संरक्षित करने की बड़ी आवश्यकता है चूंकि जंगल ओर वन्य जीव है तो मानव जीवन है। यदि हम इन्हें सुरक्षित नही रख पाए तो यह हमारी आने वाली पीढ़ी के साथ अन्याय करना जैसा होगा। प्रदेश में बाघों की बड़ी संख्या और एमपी के टाइगर स्टेट होने के सवाल पर रवीना ने कहा कि निश्चित तौर पर एम पी आने वाले दिनों में फिर टाइगर स्टेट होगा परंतु यह भी कहा कि मेरा महाराष्ट भी पीछे नही रहेगा।
कुछ दिनों पहले भी पहुंची थीं
बता दें कि दिसंबर महीने में भी रवीना मप्र पहुंची थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व गई थीं। रवीना टंडन के साथ मध्यप्रदेश के वन मंत्री के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। 22 दिसंबर की रात फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंची, जहां उन्होंने धापाड़ा लॉज में रात्रि विश्राम किया और दूसरे दिन सुबह-सुबह जंगल सफारी की।