फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Activa used to steal from 56 shops in Indore and used to commit crimes so that no one could identify...they were about to commit robbery by throwing chilli powder...

मध्यप्रदेश: इंदौर में 56 दुकान से चुराते थे एक्टिवा और करते थे वारदात ताकि कोई पहचान न पाए...मिर्च पाउडर फेंक करने वाले थे डकैती

Fri, 19 Nov 2021 05:04 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 05:04 PM IST
सार

शराब दुकान पर डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी इतने शातिर थे कि चोरी की एक्टिवा से ही वारदात करने जाते थे। इतना ही नहीं एक्टिवा सिर्फ 56 दुकान से चुराते थे।

विज्ञापन
Activa used to steal from 56 shops in Indore and used to commit crimes so that no one could identify...they were about to commit robbery by throwing chilli powder...
आरोपियों से जब्त की गई चोरी की एक्टिवा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शराब दुकान पर डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी इतने शातिर थे कि चोरी की एक्टिवा से ही वारदात करने जाते थे। इतना ही नहीं एक्टिवा सिर्फ 56 दुकान से चुराते थे। इनके पास से पुलिस ने हथियार और चोरी की एक्टिवा बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि चार पांच लोग नावदापंथ ब्रिज के नीचे नावदापंथ स्थित शराब की दुकान पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं।  पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात को छिपकर देखा तो कुछ लोगों की आवाज सुनाई थी। वे सभी आपस में बात कर रहे थे कि शराब दुकान लूटना है। उनके पास तीन एक्टिवा खड़ी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ा। इनको थाने लाकर पूछताछ की तो वारदात के बारे में पता चला। आरोपियों के नाम कुणाल पिता संजय वंशकार निवासी द्वारकापुरी इंदौर, परेश पिता राजेश प्रजापत निवासी प्रजापत नगर इंदौर, आर्यन पिता ललित राठौर निवासी स्कीम नंबर 71 इंदौर है। दो आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों के पास से लोहे की रॉड, चाकू, फालिया और मिर्च के पैकेट मिले। एक्टिवा के बारे में पूछने पर बताया कि वे चुराकर लाए थे। 
विज्ञापन


56 दुकान से चुराते थे एक्टिवा
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से चार एक्टिवा जब्त की गई है। अपनी पहचान छिपाने के लिए वे एक्टिवा से जाते थे। चारों एक्टिवा 56 दुकान से चुराई गई थी जिनकी चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों के अनुसार 56 दुकान से चोरी करना आसान रहता था। इस कारण वे वहीं से एक्टिवा चुराते थे और आराम से भाग जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed