{"_id":"61890042b05cd0114965fefe","slug":"action-on-pilot-majid-akhtar-suspended-for-crash-landing-at-gwalior-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट पर कार्रवाई: ग्वालियर एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग करने वाले माजिद अख्तर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायलट पर कार्रवाई: ग्वालियर एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग करने वाले माजिद अख्तर सस्पेंड
Mon, 08 Nov 2021 04:17 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 08 Nov 2021 04:17 PM IST
सार
माजिद को ग्वालियर एयरपोर्ट पर 6 मई को क्रैश लैंडिंग के मामले में गंभीर लापरवाही मानते हुए सस्पेंड किया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि उनकी लापरवाही की वजह से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
ग्वालियर में 6 मई को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था मध्यप्रदेश सरकार का विमान।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने अपने सीनियर पायलट माजिद अख्तर को सस्पेंड कर दिया है। माजिद को ग्वालियर एयरपोर्ट पर 6 मई को क्रैश लैंडिंग के मामले में गंभीर लापरवाही मानते हुए सस्पेंड किया गया है। राज्य सरकार ने कहा कि उनकी लापरवाही की वजह से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
6 मई 2021 को माजिद सात सीटर बीचक्राफ्ट किंग एयर बी-200जीटी वीटी एमपीक्यू उड़ा रहे थे। रेमेडिसविर इंजेक्शन की खेप लेकर वे ग्वालियर पहुंचे थे। एमपी एविएशन डिपार्टमेंट ने सस्पेंशन ऑर्डर जारी किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले साल अमेरिकी कंपनी 'टेक्सट्रॉन एविएशन' से सात सीटों वाला बीचक्राफ्ट किंग एयर बी-200जीटी वीटी एमपीक्यू विमान 65 करोड़ रुपये से अधिक में खरीदा था।
राज्य सरकार के आदेश में कहा गया है कि अख्तर को पूर्व अनुमति के बिना भोपाल मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं है। उन्हें सिविल सेवा नियमों की संबंधित धाराओं के तहत निलंबित कर दिया गया है। अगस्त में डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने क्रैश लैंडिंग के संबंध में अख्तर का फ्लाइंग लाइसेंस एक वर्ष के लिए सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
अब विभागीय जांच होगी
जांच रिपोर्ट के आधार पर माजिद को सस्पेंड किया गया है। हादसे में विमान के कॉकपिट के आगे का हिस्सा, प्रापरल ब्लेड को नुकसान पहुंचा है। इंजीनियर विमान की जांच कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इसमें सुधार होने के अवसर कम है। इस विमान का बीमा भी खत्म हो गया था। फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किराये के विमान से उड़ान भर रहे हैं।