{"_id":"65bc8fca8c7fc0758400ea58","slug":"action-on-illegal-mining-sites-from-narmada-river-in-khandwa-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: नावों में इंजन लगाकर हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, प्रशासनिक अमले ने जेसीबी से किया नेस्तो नाबूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: नावों में इंजन लगाकर हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, प्रशासनिक अमले ने जेसीबी से किया नेस्तो नाबूद
Fri, 02 Feb 2024 12:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:16 PM IST
सार
पुनासा एसडीएम बजरंग सिंह बहादुर ने बताया कि बिलोरा गांव से करीब दो किलोमीटर हो अवैध खनन के ठिकाने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस खनन करने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
अवैध रेत खनन के लिए पुलिस ने की कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा जिले में नर्मदा नदी से अवैध रूप से रेत निकालने वाले खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर मशीनों को जब्त किया गया है। प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस बल और खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से गुरुवार शाम को कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 6 नावों को जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिया गया। खनन माफिया द्वारा दो नावों में इंजन लगाकर रेत उत्खनन का काम किया जा रहा था। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी भी खनन माफिया की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई खंडवा के बिलोरा बुजुर्ग गांव में ओंकारेश्वर थाना पुलिस, पुनासा एसडीएम और खनिज विभाग की टीम ने की है। ओंकारेश्वर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि टीम ने ग्राम बिल्लौरा बुजुर्ग के नर्मदा तट से चार नाव और रेत निकालने में उपयोग किए जाने वाले करीब दो इंजन को जब्त किया है। पुलिस ने छह नावों को नष्ट कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, ओंकारेश्वर में लंबे समय से नर्मदा नदी में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही थी। रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने नाव में बाकायदा इंजन लगाकर रेत उत्खनन करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
गांव के दो किलोमीटर नदी क्षेत्र में हुई कार्रवाई
मांधाता क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी और पुनासा एसडीएम बजरंग सिंह बहादुर ने बताया कि बिलोरा गांव से करीब दो किलोमीटर हो अवैध खनन के ठिकाने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस खनन करने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मशीनें जब्त की हैं।
