{"_id":"625d3f854f21ff2ad175bf75","slug":"action-on-bhopal-encroachment-5-acres-of-government-land-worth-350-crores-freed-from-the-possession-of-former-congress-councilor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल अतिक्रमण पर कार्रवाई: पूर्व कांग्रेस पार्षद के कब्जे से 350 करोड़ कीमत की 5 एकड़ शासकीय भूमि मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल अतिक्रमण पर कार्रवाई: पूर्व कांग्रेस पार्षद के कब्जे से 350 करोड़ कीमत की 5 एकड़ शासकीय भूमि मुक्त कराई
Mon, 18 Apr 2022 09:11 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:11 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने 350 करोड़ कीमत की 5 एकड़ शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई।
विज्ञापन
भोपाल में 350 करोड़ कीमत की शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल जिला प्रशासन ने 350 करोड़ कीमत की 5 एकड़ शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई। जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस पार्षद आशा जैन ने चूना भट्टी में शासकीय भूमि खसरा नंबर 66/2, 66/3, 66/4 पर अवैध कब्जा कर रखा था। यहां पर टीन की चादर डाल कर गैरेज और दुकानों का निर्माण किया गया था। जिनसे किराए के रूप में प्रतिमाह 4 से 5 लाख रुपये की वसूली की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन, नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की।
सोमवार को प्रभारी तहसीलदार टीटी नगर मनीष मिश्रा, नायब तहसीलदार परवेज अली, थाना प्रभारी चूनाभट्टी नितिन शर्मा, राजस्व निरीक्षक अरविंद दुबे, अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान सहित नगर निगम जेसीबी अमला व पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। यहां पर बनी दुकान संचालकों को अपना सामान हटाने के लिए कहा गया है। जिसके तहत मंगलवार को भी अतिक्रमण अमला कार्रवाई करेगा। अवैध कब्जा की गई 5 एकड़ जमीन की कीमत 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है।