फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action on 17 fraudulent shopkeepers under inspection campaign of Measurement Department

कार्रवाई: किसी ने कम तौलकर दी मिठाई तो किसी के पैकेज पर झूठी घोषणाएं, 17 के दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध

Mon, 01 Nov 2021 10:10 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 10:10 PM IST
सार

धोखाधड़ी करने वाले 17 दुकानदारों पर नापतौल विभाग के निरीक्षण अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। ये दुकानदार या तो निर्धारित मात्रा से कम सामान दे रहे थे या फिर पैकेट पर झूठी बातें लिखकर अपना सामान बेच रहे थे। 

विज्ञापन
Action on 17 fraudulent shopkeepers under inspection campaign of Measurement Department
धोखाधड़ी करने वाले 17 दुकानदारों पर नापतौल विभाग ने कार्रवाई की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपभोक्ताओं को उचित नापतौल से मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नापतौल विभाग निरीक्षण अभियान चला रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अनियमितताएं पाए जाने पर 17 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इनमें से चार ऐसे प्रतिष्ठान थे जो निर्धारित मात्रा से कम तौलकर दे रहे थे तो पांच ऐसे थे जिन्होंने पैकेट पर तो घोषणा कर दी लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं था। शेष के नापतौल उपकरण सही नहीं थे।
विज्ञापन


आगे भी चलेगा अभियान
उप नियंत्रक नापतौल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठाई कम तोलने के कारण चार प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। पैकेजों पर नियमानुसार घोषणाए न होने पर पांच एवं नाप तौल उपकरण नियमानुसार सत्यापित नहीं होने पर आठ प्रतिष्ठानों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं को यदि लगता है कि उनके साथ धोखा हो रहा है तो वे शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


मिठाई खरीदते समय रहें सावधान 
अगर आप किसी दुकान पर मिठाई या अन्य सामान  खरीदने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि ठीक से तौलकर दिया जा रहा है या नहीं। कई बार आपके साथ भी ऐसा हो सकता है कि आप जितना खरीद रहे हैं मात्रा उससे कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed