फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action of Chhatarpur Excise team: raids on illegal liquor bases, destroyed 18 furnaces, 7 cases registered in the case

छतरपुर आबकारी टीम की कार्रवाई: अवैध मदिरा के ठिकानों पर दबिश, 18 भट्टियों को किया नष्ट, मामले में 7 प्रकरण दर्ज

Sun, 24 Apr 2022 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 06:46 PM IST
सार

छतरपुर में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। रविवार को बिजावर और आसपास के क्षेत्रों में आबकारी टीम ने दबिश देकर 1950 किलो महुआ, लाहन सहित कच्ची शराब बरामद कर नष्ट की है। 18 भट्टियों को हटाया गया। मामले में सात प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Action of Chhatarpur Excise team: raids on illegal liquor bases, destroyed 18 furnaces, 7 cases registered in the case
छतरपुर में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। रविवार को बिजावर और आसपास के क्षेत्रों में आबकारी टीम ने दबिश देकर 1950 किलो महुआ, लाहन सहित कच्ची शराब बरामद कर नष्ट की है। 18 भट्टियों को हटाया गया। मामले में सात प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

 
छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान में रविवार को जिला आबकारी अधिकारी बीआर वैद्य और उनकी टीम ने जिले के बिजावर और आस-पास के क्षेत्रों में स्थित अवैध शराब बनाने और बेचने के ठिकानों पर दबिश दी है। जिसके तहत हाईवे पर स्थित ढाबों आदि की तलाशी ली गई। बिजावर क्षेत्र स्थित कंजरपुरा बस्ती में दबिश के दौरान करीब 1950 किलो महुआ एवं गुण, लाहन, सहित 70 लीटर कच्ची शराब एवं 7.5 लीटर देसी मदिरा/शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

 
कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा निर्माण करने वाली 18 भट्टियों को भी नष्ट किया गया। जहां इस दबिश के दौरान कुल 7 प्रकरण मामले दर्ज किए गए। बता दें कि छतरपुर जिले में अवैध शराब निर्माण और बेचने का कार्य जोरों पर चालू है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन संयुक्त टीम समय-समय पर छापामारी कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed