11वीं की दो छात्राओं पर बाइक सवार ने फेंका तेजाब, हमलावर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में 11वीं की दो छात्राओं पर बाइक सवार एसिड फेंककर फरार हो गए हैं। दोनों प्री-टेस्ट देने के लिए घर से पैदल स्कूल की तरफ जा रही थीं। हमलावरों ने घर से एक किलोमीटर दूर पहुंचने पर लड़कियों को रोका और एसिड फेंककर फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर लाल रंग की बाइक पर सवार होकर आए और कांच की शीशियों में भरे एसिड को लड़कियों के मुंह पर फेंककर भाग गए।
घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है। चेहरे और शरीर के हिस्सों पर एसिड गिरने की वजह से छात्राएं दर्द और जलन से चिल्लाने लगीं। जिसके बाद छात्राओं को गाड़ासरई स्थित शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। मामले पर पुलिस अधिकारी बीएस गोथारिया का कहना है कि हमें कुछ इनपुट्स मिले हैं और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि एसिड अटैक करने वाले लड़कों ने बाइक की नंबर प्लेट को कपड़े से ढंककर रखा था। जिसकी वजह से वह बाइक का नंबर नहीं देख पाईं। इस हमले में जहां एक छात्रा का चेहरा और पीठ झुलस गई है वहीं दूसरी का चेहरा और एक हाथ झुलस गया है।
Acid thrown on two Class 11th girls by bike borne assailants in Madhya Pradesh's Dindori. BS Gotharia SDOP says 'we have got some inputs and the accused will be arrested soon' pic.twitter.com/ZErqjDAsLv
— ANI (@ANI) February 11, 2018
