फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   acid attack on a woman in muraina

प्रेमिका पर तेजाब उड़ेलकर जिंदा जलाया

Mon, 22 Jul 2013 11:28 AM IST
ग्वालियर/ ब्यूरो
ग्वालियर/ ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
acid attack on a woman in muraina
एसिड पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती को अभी सप्ताह भी नहीं बीता है कि
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक विवाहित महिला पर उसके प्रेमी ने तेजाब से हमला कर दिया। एसिड अटैक से महिला की मौत हो गई।

इस हादसे में उसके दो भाई व मां गंभीर रुप से झुलस गये। पुलिस ने महिला पर एसिड फेंकने वाले युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में रहने वाले दाताराम की पुत्री रूबी ने अम्बाह निवासी संजीव गुप्ता नामक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं।

रूबी और संजीव अम्बाह में जिस मकान में किराए से रहते थे उसके मकान मालिक जोगेंद्र सिंह तोमर से रूबी के प्रेम संबंध हो गए थे। इस कारण संजीव और रूबी में आये दिन विवाद होने लगा था।
विज्ञापन


इस कारण रूबी अपने पति को छोड़कर अपने मायके पोरसा आ गई थी। वहां उससे जोगेंद्र से मुलाकात नहीं हो पा रही थी। साथ ही रूबी ने भी जोगेंद्र से मिलने से मना कर दिया था। इससे जोगेंद्र काफी नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात्रि जोगेन्द्र ने पोरसा जाकर तेजाब से भरी कट्टी रूबी पर उड़ेल दी। रूबी की चीख सुन उसे बचाने आई मां चंद्रकला और भाई राजू व जानू पर भी जोगेंद्र व उसके साथियों ने एसिड डाल दिया और मौके से भाग गए।

 
पड़ोसी सभी को लेकर अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में रूबी ने दम तोड़ दिया। उसकी मां व दोनों भाइयों को मुरैना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना की रिपोर्ट पोरसा थाने में रूबी के पिता दाताराम ने जोगेन्द्र के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed