फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   accused Sameer Ulla incited communal violence in Khargone arrested by the police

Khargone: रामनवमी पर हुए दंगों का मास्टरमाइंड 'भाईसाब' गिरफ्तार, गांव में बेखौफ घूम रहा था

Mon, 01 Aug 2022 11:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 11:50 AM IST
सार

रामनवमी के जुलूस के दौरान खरगोन दंगों की आग में झुलसा था। इस मामले के मास्टरमाइंड समीरउल्ला उर्फ भाईसाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दस हजार रुपये का इमान घोषित था। 
 

विज्ञापन
accused Sameer Ulla incited communal violence in Khargone arrested by the police
खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने वाले मुख्य आरोपी समीर उल्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

खरगोन दंगों के मास्टरमाइंड समीर उल्ला उर्फ भाईसाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दंगे भड़काने का आरोप है और वह घटना के बाद से ही फरार था। पुलिस ने उसे खलटका और बालसमुंद के बीच एक गांव में से गिरफ्तार किया है, जहां वह बेखौफ घूम रहा था। उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन


प्रसासन ने समीर उल्ला के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई भी की है। दंगे का मास्टरमाइंड पुलिस को काफी दिनों से छका रहा था। उपद्रव में शामिल 182 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद समीर उल्ला उर्फ भाईसाब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें भी गठित की थी। कई ठिकानों पर दबिश भी दी गई। इसके बाद भी वह हर बार बच निकला। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि समीर खलटका और बालसमुंद के बीच में एक गांव में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों में संघर्ष हुआ था। आगजनी और पथराव की घटनाएं भी हुई थी। इसके बाद पूरे शहर में दंगे भड़क उठे थे। दोनों पक्षों से दर्जनों लोग घायल हुए। कई घरों को नुकसान पहुंचाया गया। यहां तक कि जिले के एसपी सिद्धार्थ चौधरी को भी गोली लगी थी। आरोप तो यह भी समीर उल्ला पीएफआई का सक्रिय सदस्य रहा है और उसने दंगे भड़काने की साजिश रची थी। यह सब पूर्वनियोजित था और साजिश के तहत दंगे भड़काए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने जेल भेजा
समीर उल्ला खरगोन की गुंडा लिस्ट में शामिल है। 13 अक्टूबर 2021 को उसे जिलाबदर किया गया था। कई प्रकरण भी उसके खिलाफ दर्ज है। कलेक्टर ने एसपी के प्रतिवेदन के आधार पर समीर उल्ला हो क राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए समीर उल्ला को 3 माह के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में रखने के आदेश जारी किए है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed