फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accusation of discrimination against Muslim students at exam center in Indore

क्या इंदौर के परीक्षा केंद्र पर सच में हुआ मुस्लिम छात्राओं के साथ भेदभाव, पढ़िए सच्चाई

Fri, 12 Jun 2020 02:57 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 12 Jun 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
Accusation of discrimination against Muslim students at exam center in Indore
फाइल फोटो - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल यहां कुछ मुस्लिम परिवारों का कहना है कि उनकी बेटियों के साथ परीक्षा केंद्र पर भेदभाव किया गया। दरअसल यहां परीक्षा केंद्र पर शहर के कंटेनमेंट जोन से आने वाली 40 मुस्लिम छात्राओं को अन्य परीक्षार्थियों से अलग बैठाया गया था, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हुआ।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को नवलखा क्षेत्र के परीक्षा केंद्र बंगाली हायर सेकंडरी स्कूल में 12वीं की परीक्षा के दौरान करीब 40 छात्राओं को छत वाले एक पक्के मंच पर बैठाया गया था, जिसके बाद इन छात्राओं के परिवार वालों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस्लामिया करीमिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस मामले में जिला प्रशासन को पत्र लिखा। संस्थान का कहना है कि उनके यहां की छात्राओं को स्कूल में तेज धूप में बैठाकर परीक्षा ली गई, जिसके बाद परिवार वालों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। पत्र में मांग की गई है कि अगले होने वाले परिक्षाओं में छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र में बैठने का बेहतर इंतजाम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शिक्षा विभाग ने मुस्लिम छात्राओं के साथ किसी भी भेदभाव के आरोप को खारिज कर दिया है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मकवाना ने कहा, "प्रशासन ने जिले के सभी 131 परीक्षा केंद्रों और 14 उप केंद्रों के लिए पहले ही आदेश जारी कर दिया था कि जो छात्र कंटेनमेंट जोन से आए हैं, उनके बैठने की अलग व्यवस्था की जाए। यह फैसला छात्रों में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लिया गया था।" उन्होंने कहा कि बंगाली हायर सेकंडरी स्कूल में यही व्यवस्था लागू थी।


उन्होंने आरोपों का खारिज करते हुए कहा, "हमने छात्राओं को तेज धूप में नहीं, बल्कि स्कूल के उस पक्के मंच पर बैठाया था, जिसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।" उन्होंने बताया कि यह मंच तीन तरफ से बंद है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान मंच पर बैठाई गईं 40 छात्राओं में एक हिन्दू छात्रा भी थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed