{"_id":"6364f35ee0a0cf6ce00c2c7e","slug":"accident-in-satna-kjs-cement-factory-employee-dies-after-falling-from-a-height-of-60-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही! सतना के केजेएस सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, 60 फीट ऊंचाई से गिरकर कर्मचारी की मौत, बिहार का निवासी था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही! सतना के केजेएस सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, 60 फीट ऊंचाई से गिरकर कर्मचारी की मौत, बिहार का निवासी था
Fri, 04 Nov 2022 04:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 04 Nov 2022 04:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सतना जिले के मैहर केजेएस फैक्ट्री में साइलो में काम करते वक्त अचानक कर्मचारी 60 फीट की ऊंचाई से जमीन में जा गिरा। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ऊंचाई से गिरकर कर्मचारी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना जिले के मैहर स्थित केजेएस सीमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार को फिर एक बड़ा हादसा हुआ। फैक्टरी के अंदर कार्य करने वाले कर्मचारी की साइलो में काम करते वक्त 60 फीट ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। मृतक कर्मचारी का नाम आबिद हुसैन बताया जा रहा है, जो कि बिहार के गिरगिटा गांव का निवासी है।
विज्ञापन
सेफ्टी इंचार्ज के रूप में मृतक केजेएस फैक्ट्री में कार्यरत था, जो कि फैक्ट्री के अंदर साइलो में चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करीब 60 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया और चंद मिनटों में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक फैक्ट्री के अंदर बिना सेफ्टी किट के कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक के शव को पीएम पंचनामा कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। बहरहाल, केजेएस सीमेंट फैक्ट्री में अक्सर हादसे होते रहते हैं। कहीं न कहीं फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है। इसके पहले भी फैक्ट्री के अंदर ऐसे ही कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
