{"_id":"6279e088d6a52776e33f27bc","slug":"accident-in-rajgarh-father-son-killed-in-horrific-road-accident-wife-seriously-injured-speeding-jeep-and-bike-collide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Rajgarh: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर, जीप और बाइक में टक्कर से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Rajgarh: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर, जीप और बाइक में टक्कर से हुआ हादसा
Tue, 10 May 2022 09:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 09:18 AM IST
सार
राजगढ़ में एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में शाजापुर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
विज्ञापन
राजगढ़ सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में तेज रफ्तार जीप और बाइक में टक्कर हो गई। भीषण हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार हादसा तारागंज के पास आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग का बताया जा रहा है। वहीं, हादसे की वजह जीप की तेज रफ्तार बताई जा रही है।
सारंगपुर थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार सद्दाम (24) अपने डेढ़ साल के बेटे और अपनी पत्नी के साथ राजगढ़ के पडाना से सारंगपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार जीप ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सद्दाम और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सद्दाम की पत्नी को सारंगपुर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।