{"_id":"663884767c88056846084371","slug":"accident-happened-before-cm-s-public-meeting-in-burhanpur-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम की जनसभा से पहले हुआ हादसा, हेलीपैड पर विद्युत व्यवस्था में लगे कर्मचारी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम की जनसभा से पहले हुआ हादसा, हेलीपैड पर विद्युत व्यवस्था में लगे कर्मचारी की करंट लगने से मौत
Mon, 06 May 2024 12:49 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 06 May 2024 12:49 PM IST
सार
MP News: बुरहानपुर में सीएम की जनसभा से पहले एक हादसा सामने आया है। यहां हेलीपैड पर विद्युत व्यवस्था में लगे एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। कर्मचारी की मौत के बाद आनन फानन में उसके शव का पीएम कराया गया।
विज्ञापन
सीएम की जनसभा से पहले हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को बुरहानपुर जिले के ग्राम धूलकोट एवं बुरहानपुर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी बीच सीएम यादव का हेलीकॉप्टर जिस हेलीपैड पर उतरेगा, वहां पर बिजली व्यवस्था कर रहे एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बिजली व्यवस्था करने को लेकर यह कर्मचारी बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था, जिस दौरान उसे करंट के तार छू गए और यह दुखद हादसा हो गया। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक बिजली कंपनी में ठेके पर बिजली व्यवस्था संभाल रहे ठेकेदार का कर्मचारी था।
विज्ञापन
इधर, कर्मचारी की मौत के बाद आनन फानन में उसके शव का पीएम कराया गया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने हंगामा भी किया, वहीं उन्होंने बिजली कंपनी सहित ठेकेदार पर लापरवाही और असुरक्षा से काम कराने का आरोप लगाने के साथ ही कई और गंभीर आरोप भी लगाये। बता दें कि सीएम डॉक्टर मोहन यादव सोमवार शाम बुरहानपुर के धूलकोट सहित बुरहानपुर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे उज्जैन से हेलीकॉप्टर की मदद से बुराहनपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
