फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   accident_bus accident_bhind_6 died_

बस पर गिरी हाईटेंशन लाइन, पांच मौतें

Sat, 19 Apr 2014 12:47 PM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
accident_bus accident_bhind_6 died_
मध्य प्रदेश में मुरैना से भिंड जिले के अटेर की ओर बारात ले जा रही एक बस पर हाईटेंशन लाइन गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन


फिलहाल पांच लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में सवार लोगों में से किसी के भी बचने की संभावना नहीं है।

मारे गए लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। यह बस मुरैना से बारात ले जा रही थी। बस में 60 से भी ज्यादा लोग सवार होने की खबरें मिली हैं।

बस में लग गई थी आग

accident_bus accident_bhind_6 died_
बताया गया है कि बस पर रखे लोहे के बक्से से बिजली का तार टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। चालक को लापरवाही के लिए दोषी माना जा रहा है। चालक के बस छोड़कर भागने की सूचना मिली है।

जहां यह दुर्घटना हुई अंधेरा होने के कारण जिला प्रशासन को राहत कार्य करने में भी दिक्कत आ रही थी। यह पता नहीं चल पाया है कि बाकी सवारियां कहां गईं।

बारात में कम से कम 60 सवारियां होने का अनुमान है। तब बाकी सवारियां कहां गई हैं। अभी यह बताया जा रहा है कि बाकी घायलों को जिला अस्पताल भिंड पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीण ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अब तक पुष्टि नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed