{"_id":"5d56bc908ebc3e89762f3b47","slug":"about-100-dams-in-madhya-pradesh-now-90-percent-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के 100 बांध पानी से लबालब, जलस्तर 90 फीसदी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के 100 बांध पानी से लबालब, जलस्तर 90 फीसदी हुआ
Fri, 16 Aug 2019 07:54 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 16 Aug 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
ओंकारेश्वर बांध, मध्यप्रदेश
- फोटो : MP Tourism
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन गर्मियों में सूखे की मार झेल चुका मध्यप्रदेश इस समय पानी से मालामाल हो रहा है। जहां राज्य के कई जिलों में बाढ़ और जलभराव के हालात बने हुए हैं, वहीं छोटे-बड़े 251 बांधों में से 96 का जलस्तर 90 फीसदी तक पहुंच गया है। मौसम तथा जलसंसाधन विभाग का मानना है कि यदि इसी प्रकार बारिश होती रही तो जल्द ही कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहने लगेंगी।
विज्ञापन
जलसंसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता कमलेश रायकवार ने बताया कि भीषण सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड क्षेत्र के तीन बांध अब भी सूखे हुए हैं। क्षेत्र में कमजोर वर्षा के चलते छतरपुर जिले के बुरहा और गोरा बांध में पीने लायक पानी बिलकुल खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
अदालती आदेश के चलते खंडवा जिले में ओमकारेश्वर बांध के गेट बंद न किए जाने की वजह से यह अब भी पूरी तरह नहीं भर पाया है। राज्य के 251 बड़े बांधों की जल संग्रह क्षमता पांच लाख क्यूबिक मीटर है। मध्यप्रदेश में मौसम विभाग के मौसमविज्ञानी जीडी मिश्रा ने बताया कि राज्य में अब तक 19 फीसदी अतिरिक्त वर्षा हो चुकी है।
विज्ञापन
