{"_id":"b0bf39cd50afa572986fd0b52129fa2c","slug":"aap-to-field-candidates-from-all-ls-seats-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश से भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी 'आप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश से भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी 'आप'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Dec 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सफलता के बाद अब 'आप' मध्यप्रदेश में भी अपनी पार्टी को आजमाने के लिए तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने को अपनी टीम तैयार कर रही है। हालांकि औपचारिक रूप से इस बात की घोषणा होना अभी बाकी है।
आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 12 जनवरी से अपनी स्वराज यात्रा शुरू कर रही है। यह यात्रा मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर रीवा जैसे तमाम महत्वपूर्ण शहरों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवालः झोला, झाड़ू से CM तक का सफर
विज्ञापन
हमेशा की तरह पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर फोकस करेगी और हो सकता है कि 'आप' हाल ही में हुए व्यापम घोटाले को अपनी स्वराज यात्रा में भी उछाले।
रविवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश सचिव ने कहा कि अभी तक हम दिल्ली चुनावों में व्यस्त थे। लेकिन अब हम मध्यप्रदेश में अपने काम में तेजी लाएंगे और स्वराज यात्रा में म.प्र में हुए तमाम घोटालों पर बात करेंगे।
हाल फिलहाल आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के 37 जिलों में काम कर रही है। इस सभी जिलों की मुख्य टीमों में तकरीबन 300 लोग पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
वादा तेरा वादाः 7 वादे पूरे कर पाएंगे केजरीवाल?
