फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man drowned while bathing in the river in Shahdol, divers recovered the body

MP News: ससुराल वालों के साथ सोन नदी घाट में घूमने गया था, नदी में नहाने उतरा तो डूबा

Sun, 09 Apr 2023 09:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 09:08 PM IST
सार

शहडोल में युवक की डूबने से मौत हो गई। वह नहाने के लिए नदी में कूदा था पर फिर बाहर नहीं आ सका। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद शव को तलाश किया। 

विज्ञापन
A young man drowned while bathing in the river in Shahdol, divers recovered the body
गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद शव तलाश किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में ससुराल वालों के साथ सोन नदी घाट में घूमने के बाद नदी में नहाने के लिए छलांग लगाने वाले युवक की डूबने से मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम नवा गांव निवासी बैसाखू उर्फ बबलू कोल पिता फलबोधे कोल (27) शनिवार को अपने ससुराल बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी आया था। शाम को वह ससुराल के सदस्यों के साथ ग्राम जरवाही स्थित सोन नदी घाट में घूमने गया। इस दौरान बैसाखू ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन फिर वह बाहर नही आ सका। नदी के गहराई में चले जाने से वह डूब गया। काफी देर बाद भी जब वह बाहर नही आया तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने भी युवक की काफी तलाश की, पर कहीं पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद युवक की तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। घंटों मशक़्क़त के बाद शव का पता लगाते हुए बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया है कि घटना शनिवार की शाम की है। रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रात में नहीं हो सका। रविवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया है, और दोपहर एक बजे शव को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed