फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A scumbag of 22 lakh loot in Satna killed in an encounter in UP, police arrested two from Kolkata

MP News: सतना में 22 लाख की लूट का एक बदमाश यूपी में एनकाउंटर में ढेर, पुलिस ने दो को कोलकाता से किया गिरफ्तार

Thu, 16 Mar 2023 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 10:54 PM IST
सार

सतना में 6 मार्च को मुनीम की हत्या कर 22 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों में से एक शॉर्प शूटर गुरुवार को यूपी के जौनपुर में हुई मुठभेड़ में मारा गया। इस एनकाउंटर को एमपी व यूपी पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। 

विज्ञापन
A scumbag of 22 lakh loot in Satna killed in an encounter in UP, police arrested two from Kolkata
सतना पुलिस ने मामले की जानकारी साझा की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना में 6 मार्च को मुनीम की हत्या कर 22 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों में से एक शॉर्प शूटर गुरुवार को यूपी के जौनपुर में हुई मुठभेड़ में मारा गया। इस एनकाउंटर को एमपी व यूपी पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। वहीं, लुटेरे गिरोह के सरगना समेत दो खूंखार बदमाशों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। इनमें जिलेदार गिरोह का सरगना भी शामिल है।
विज्ञापन


लूट के आरोपियों की मोबाइल लोकेशन जौनपुर में मिली थी। एमपी पुलिस से मिली सूचना के आधार पर यूपी पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों से पुलिस का आमना-सामना हुआ। यह मुठभेड़ जौनपुर जिले के थाना बक्सा के अलीगंज इलाके में हुई। हाईवे के किनारे रेलवे लाइन के पास बदमाशों की लोकेशन सतना पुलिस को मिली थी। सतना पुलिस और जौनपुर पुलिस द्वारा साझा अभियान शुरू कर घेराबंदी की गई। इस पर घेराबंदी तोड़ कर बदमाश फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। यूपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश आनंद सागर यादव को गोली लगी। उसकी घायल हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जौनपुर के छह बदमाशों ने की थी लूट
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि दो अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। ये सुभाष यादव गैंग के सदस्य हैं। सतना में जौनपुर के छह बदमाशों ने मिलकर होली के एक दिन पूर्व छह मार्च को दिनदहाड़े शराब कंपनी के मुनीम संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

A scumbag of 22 lakh loot in Satna killed in an encounter in UP, police arrested two from Kolkata
एनकाउंटर में मारा गया आनंद सागर - फोटो : सोशल मीडिया
सतना के पांच में से तीन आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
लूट में सतना के पांच स्थानीय बदमाश भी शामिल थे। इनमें से तीन आरोपी मनीष बरगाही, गौरव सिंह बरगाही और दीपनारायण पांडेय को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें 17 तारीख तक पुलिस ने रिमांड पर लिया है। एक आरोपी दीपक पटेल का उपचार पुलिस अभिरक्षा में जबलपुर में चल रहा है। सतना का बदमाश राहुल जैसवाल फरार है। ये पांचों इस हत्या और लूट में साजिशकर्ता और पनाहगार थे।

शार्प शूटर सुभाष यादव गैंग ने की थी वारदात
वारदात को जौनपुर के शार्प शूटर सुभाष यादव गैंग ने अंजाम दिया था। ये घटना के बाद फरार होकर जौनपुर में भूमिगत थे। साजिशकर्ताओं ने उनके जौनपुर में होने का खुलासा किया था। इसके बाद सतना पुलिस की एक तीन सदस्यीय टीम एसआई दीपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में जौनपुर में अपराधियों को पकड़ने डेरा जमाए थे और साइबर सेल की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस हुई। सतना और जौनपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हुई मुठभेड़ में गैंग का शॉर्प शूटर आनंद सागर यादव ढेर हो गया, जबकि दो साथी गैंग लीडर सुभाष यादव और जिलेदार उर्फ जेडी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में उत्तरप्रदेश के एक जवान सत्यप्रकाश राय को भी गोली लगी। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। सतना पुलिस अधीक्षक की मानें तो ये सफलता जौनपुर पुलिस के सहयोग से मिली और इस हत्याकांड और लूट के अन्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक के पास से दो पिस्टल, पांच कारतूस व कार बरामद
पुलिस ने मृतक के पास से दो पिस्टल 32 बोर दो मैगजीन पांच जिंदा कारतूस और खाली खोखे और एक कार बरामद की। वहीं गिरफ्तार सुभाष यादव और जेडी से 68 हजार रुपये और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं, सतना में गिरफ्तार आरोपियों से दो लाख की नगदी बरामद की गई। इस मामले में सतना का राहुल जैसवाल और जौनपुर के शार्प शूटर शिवम सरोज, अभिषेक निषाद और नीलेश यादव अभी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सभी आरोपियों पर 30-30 हजार का इनाम घोषित था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed