फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A scuffle broke out between flower vendors near Ujjain Mahakaal Temple

महाकाल मंदिर की चौक चौबंद व्यवस्था पर उठे सवाल, फूल प्रसाद वालों के बीच जमकर हुआ झगड़ा

Mon, 18 Jun 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Mon, 18 Jun 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out between flower vendors near Ujjain Mahakaal Temple
mahakal
पुलिस की नाक के नीचे उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के बाहर फूलवाले झगड़ते रहे और पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। मामला रविवार का है जब अचानक महाकाल मंदिर के बाहर फूल और प्रसाद बेचने वाले झगड़ने लगे, झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि दूर-दराज के क्षेत्रों से दर्शन करने आए श्रद्धालु सहम गए। बता दें कि महाकाल मंदिर के परिसर में ही पुलिस चौकी भी है लेकिन पुलिस के कानों तक इस झगड़े की जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन


 स्थानीय मीडिया के मुताबिक झगड़ा करीब 20-25 मिनट तक चलता रहा। यह पहली बार नहीं है कि मंदिर परिसर के बाहर फूल प्रसाद बेचने वालों का झगड़ा हुआ हो। दो दिन पहले भी यहां फूल प्रसाद बेचने वाले दो गुटों के बीच खून-खराबा हो चुका है। यही नहीं इस झगड़े में चाकूबाजी हुई थी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन


महाकाल मंदिर में पुलिस की अनदेखी का यह आलम तब है जब वहां नए कलेक्टर मनीष सिंह लगातार दौरा करते रहते हैं और मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। लेकिन यहां सालों से जमे फूल दुकानदार अपनी दादागिरी दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि इस झगड़े में महिलाएं भी शामिल हैं। दो युवकों के बीच शुरू हुई मारपीट एक युवक ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को भी जमकर पीटा। मारपीट में रॉड और चाकू तक का उपयोग हुआ। 
मंदिर परिसर में पुलिस चौकी है वहीं सुरक्षा गार्ड भी मौजूद रहते हैं लेकिन झगड़े के वक्त सभी नदारद थे। मंदिर प्रशासन का दावा है कि महाकाल मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है और मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होती है। लेकिन पिछले दो दिनों में हुए झगड़े के दौरान न तो पुलिस ही नजर आई और न ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की ही सूचना है। 
महाकाल मंदिर में चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था किस काम की। यहां स्थानीय पुलिस चौकी के अलावा थाना पुलिस, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड्स और महाकाल मंदिर की प्रायवेट सिक्योरिटी भी है।


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed