{"_id":"6316c62643f60450545d854d","slug":"a-nursing-student-was-threatened-for-marriage-by-converting-her-religion-in-khandwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नर्सिंग छात्रा को धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए धमकाया, हाथ में बंदूक लिए फोटो भेजता है सिरफिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नर्सिंग छात्रा को धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए धमकाया, हाथ में बंदूक लिए फोटो भेजता है सिरफिरा
Tue, 06 Sep 2022 09:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 06 Sep 2022 09:31 AM IST
सार
खंडवा शहर में एक सिरफिरे युवक ने नर्सिंग छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डाला। सरेराह युवक ने छात्रा को बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
सिरफिरे ने युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा में एक सिरफिरे ने नर्सिंग छात्रा का रास्ता रोक कर उसका हाथ पकड़ा और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव डाला। मामला खंडवा शहर के एसएन कॉलेज स्थित इंदिरा चौक का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को सिरफिरे युवक ने छात्रा का रास्ता रोका और उसके ऊपर फूल बरसाने लगा। बाद में उसने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे किडनैप करने की नियत से अपनी बाइक पर बैठाया लेकिन छात्रा गाड़ी की रफ्तार बढ़ने से पहले ही कूद गई और शोर मचाकर आस पास के लोगों को बुला लिया। भीड़ के आते ही आरोपी मौके से भाग निकला, मामले की जानकारी लगने के बाद हिंदू संगठन छात्रा को कोतवाली लेकर पहुंचे। और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
घटना स्थल पर मौजूद एक ऑटो चालक कोतवाली पुलिस को बताया कि युवती ने शोर मचाया, जिसके बाद हम वहां पहुंचे। लेकिन आरोपी अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर हरसूद रोड की तरफ भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू स्टूडेंट आर्मी के माधव झा, अमिनेष जोशी घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रा को थाने लेकर आए। हिंदू जागरण मंच के अनीष अरझरे ने थाना प्रभारी बीएल अटोदे से कार्रवाई की मांग की है।
व्हाट्स एप बंदूक वाली फोटो भेजकर डराता है
छात्रा ने बताया कि वह सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने घर आशापुर जा रही थी। उसके गांव का ही मोनू उर्फ जांबाज मंसूरी उसे बीते एक साल से परेशान कर रहा है और शादी करने का दबाव डाल रहा है। इस बारे में मेरे परिजन आरोपी के पिता पीरू मंसूरी से शिकायत भी कर चुके हैं। कुछ दिन पहले आरोपी ने किसी से छात्रा का मोबाइल नंबर लिया और बाद में उसे हाथ में बंदूक वाली तस्वीरें भेजकर धमकाने लगा। युवक छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव डाल रहा है और न करने पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा ने बताया कि पिछले महीने भी युवक ने खंडवा में उसका रास्ता रोका था और चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी दी थी।