शादी की पहली रात बोला पति, 'तुमसे बदला लेने के लिए की शादी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी को लेकर हर लड़की जीवन में कुछ खास सपने संजोती है और कुछ ऐसे ही सपने संजोए थे भोपाल निवासी एक युवती ने। लेकिन जैसे ही शादी की पहली रात में उसे अपने पति का दीदार हुआ तो उसके सारे सपने पलभर में टूटकर बिखर गए।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाकया मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जहां शादी की रात पति युवती के पास पहुंचा तो उसके बोल सुनकर युवती के होश उड़ गए।
पति ने कहा कि उसने उससे शादी सिर्फ बदला लेने के लिए की। उसने यह भी बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है।
15 दिन तक बंधक बनाकर बलात्कार करता रहा आरोपी
घटना के बाद युवती जब तक उसके चंगुल से छूटकर अपने परिजनों तक पहुंच पाती आरोपी लगातार 15 दिनों तक उससे बलात्कार करता रहा। मामले में बीते गुरुवार को आरोपी के खिलाफ बलात्कार और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी पति को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
आरोपी मनोज साहू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आनन्द नगर में रहता था, जहां 26 वर्षीय पीड़ित युवती भी रहती थी। वह वहीं पर ब्यूटीशियन का काम करती थी। युवती मूलरूप से मिसरोद के बगरोदा की रहने वाली थी।
आरोपी मनोज साहू की पीड़ित युवती से मुलाकात लगभग एक साल पहले उसके अंकल के जरिए हुई थी जहां उसने खुद का नाम राम मेहर बताया। जिसके बाद दोनों में मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता चला गया और बात मोहब्बत तक पहुंच गई।
युवती के चाचा ने कराई थी आरोपी से मुलाकात
आरोपी मनोज ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया तो युवती तैयार हो गई। जिसके बाद बीते 11 जून को दोनों ने शादी कर ली। बताया जाता है कि आरोपी मनोज मुट्ठीभर लोगों के साथ एक कार से ही उसके घर बारात लेकर पहुंचा था।
युवती के घर पहुंचने के बाद उसने यहां पटाखे भी खुद ही फोड़े। शादी के बाद वह पीड़िता को साकेत नगर में एक किराए के घर में अपने साथ ले गया। यहां पहुंचकर ही पीड़िता को उसके इरादों का पता चला।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने कौन सा बदला लेने के मकसद से युवती से शादी की। पीड़िता इस कदर परेशान है कि वो भी अभी पुलिस को इस संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सकी है। पुलिस ने बताया कि जिस चाचा के माध्यम से वह युवती से मिला था उसको भी आरोपी की असली पहचान नहीं पता है।
