{"_id":"5cbfcc79bdec2214577e9413","slug":"a-man-allegedly-died-in-police-custody-at-indore-s-gandhi-nagar-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : पुलिस हिरासत में पिटाई से व्यक्ति की मौत, महिला थानेदार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : पुलिस हिरासत में पिटाई से व्यक्ति की मौत, महिला थानेदार निलंबित
Wed, 24 Apr 2019 08:40 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 24 Apr 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में पुसिल हिरासत में एक युवक की कथित तौर पर मौत का मामला सामने आया है। मामला इंदौर के गांधी नगर पुलिस स्टेशन का है जहां सोमवार को पुलिस हिरासत में कथित तौर पर 22 वर्षीय संजू पिता हिंदूसिंह निवासी इंजलाय नैनोद मल्टी के पास गांधीनगर की मौत हो गई। पुलिस व्यक्ति को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि व्यक्ति के अलावा उसकी मां की भी पुलिस ने पिटाई की जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी इंदौर ने कहा कि महिला थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुसिल हिरासत में मरने वाले व्यक्ति की बहन ने बताया, मेरा भाई मिस्त्री है। मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिसकर्मी राजेश, शिव, सुनील रघुवंशी, इंदरसिंह राठौर व महिला सिपाही मान ने संजू को पकड़ लिया और कहा तूने चोरी की है।
विज्ञापन
पुलिस वाले उसे थाने में दिनभर पीटते रहे। उन्होंने मां नंदीबाई (60) को भी चांटे मारे और थाने में बंद कर दिया। शाम को तीन-चार पुलिसवाले मेरे घर आए और बोले संजू ने चोरी कबूल कर ली है। चोरी के जेवरात तेरे घर छुपाए हैं। मैंने कहा, मेरे पास जेवर नहीं हैं। मेरे पास यह पायल है। उसका बिल भी है। पुलिस वाले मुझे भी थाने ले गए। वे मां और भाई को हाथ-पैर बांधकर पीट रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि महिला टीआई ने मुझसे कहा- तू भी चोरी में शामिल है। तेरी भी पिटाई होगी। कुछ देर बाद उन्होंने संजू को बाहर निकाला और थाने की गाड़ी में लेकर अस्पताल भागे। एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र के मुताबिक तीन दिन पूर्व अरिहंत नगर निवासी कन्फेशनरी कारोबारी प्रहलाद जोशी के यहां चोरी हुई थी। पुलिस इस संबंध में संजू से पूछताछ कर रही थी। इस मामले में एडीजी ने महिला टीआई को तत्काल सस्पेंड कर न्यायिक जांच बैठा दी है।
MP: A man allegedly died in police custody at Indore's Gandhi Nagar police station y'day where he was brought in for questioning in a theft case. His mother admitted to hospital after she too was allegedly beaten up. SP says, "Station incharge suspended. Judicial inquiry ordered" pic.twitter.com/f87qaDiO9B
— ANI (@ANI) April 24, 2019
