फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A Madhya Pradesh Army Man written a letter to PM Narendra Modi for his parents help

असम में तैनात फौजी का छलका दर्द, पीएम मोदी को खत लिखकर लगाई ये गुहार

Wed, 29 May 2019 12:04 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: आसिम खान Updated Wed, 29 May 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
A Madhya Pradesh Army Man written a letter to PM Narendra Modi for his parents help
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सुरक्षा में तैनात मध्यप्रदेश के एक फौजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। असम के डिब्रूगढ़ में सेवारत फौजी जसरथ सिंह ने देवास के टोंकखुर्द में रह रहे अपने माता-पिता की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा कि मेरे बूढ़े माता-पिता घर में अकेले हैं, उनकी मदद कीजिए।

विज्ञापन


दरअसल, फौजी के माता-पिता का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आया। पहली किस्त मिलने पर उन्होंने अपने प्लॉट पर निर्माण शुरू करा दिया। जैसे ही निर्माण शुरू हुआ कुछ लोग घर पर आए और प्लॉट को अपना बता कर धमकाने लगे कि मकान बनाया तो जान से मार देंगे, आग लगा देंगे।
विज्ञापन


2500 किमी दूर तैनात फौजी के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने, नगर परिषद, तहसील कार्यालय में की लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उन्होंने बूढ़े माता-पिता से कहा कि अकेले हो इतनी जमीन का क्या करोगे, छोड़ दो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसरथ सिंह ने पत्र लिखकर इस मामले के बारे में अपने कंपनी कमांडर को भी बताया। जिसके बाद कंपनी कमांडर ने भी देवास कलेक्टर और एसपी समेत टोंकखुर्द टीआई, तहसीलदार और नगर परिषद सीएमओ को मदद के लिए पत्र लिखा। फौजी की मां जसकुंवर और पत्नी माधवी ने मंगलवार को जनसुनवाई में मदद की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed