{"_id":"5cee25c8bdec22076e31b656","slug":"a-madhya-pradesh-army-man-written-a-letter-to-pm-narendra-modi-for-his-parents-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में तैनात फौजी का छलका दर्द, पीएम मोदी को खत लिखकर लगाई ये गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम में तैनात फौजी का छलका दर्द, पीएम मोदी को खत लिखकर लगाई ये गुहार
Wed, 29 May 2019 12:04 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 29 May 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सुरक्षा में तैनात मध्यप्रदेश के एक फौजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। असम के डिब्रूगढ़ में सेवारत फौजी जसरथ सिंह ने देवास के टोंकखुर्द में रह रहे अपने माता-पिता की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा कि मेरे बूढ़े माता-पिता घर में अकेले हैं, उनकी मदद कीजिए।
विज्ञापन
दरअसल, फौजी के माता-पिता का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आया। पहली किस्त मिलने पर उन्होंने अपने प्लॉट पर निर्माण शुरू करा दिया। जैसे ही निर्माण शुरू हुआ कुछ लोग घर पर आए और प्लॉट को अपना बता कर धमकाने लगे कि मकान बनाया तो जान से मार देंगे, आग लगा देंगे।
विज्ञापन
2500 किमी दूर तैनात फौजी के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने, नगर परिषद, तहसील कार्यालय में की लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उन्होंने बूढ़े माता-पिता से कहा कि अकेले हो इतनी जमीन का क्या करोगे, छोड़ दो।
विज्ञापन
जसरथ सिंह ने पत्र लिखकर इस मामले के बारे में अपने कंपनी कमांडर को भी बताया। जिसके बाद कंपनी कमांडर ने भी देवास कलेक्टर और एसपी समेत टोंकखुर्द टीआई, तहसीलदार और नगर परिषद सीएमओ को मदद के लिए पत्र लिखा। फौजी की मां जसकुंवर और पत्नी माधवी ने मंगलवार को जनसुनवाई में मदद की गुहार लगाई थी।
