फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a lady claiming important information about sushant singh case asked for police security

महिला का दावा- वह जानती है सुशांत की मौत से जुड़े कई राज, इंदौर पुलिस से मांगी सुरक्षा

Tue, 06 Oct 2020 02:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 06 Oct 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
a lady claiming important information about sushant singh case asked for police security
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महत्वपूर्ण जानकारी रखने का दावा करने वाली एक महिला ने इंदौर पहुंचकर स्थानीय पुलिस से सुरक्षा मांगी है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया कि मुंबई में रहने वाली एक महिला हाल ही में मुझसे मिली।

विज्ञापन



उसका कहना है कि वह राजपूत को लंबे समय से जानती रही है और उनकी मौत के मामले में उसके पास महत्वपूर्ण जानकारी है। उसने कहा कि मांगे जाने पर वह संबंधित मंच के सामने इसका तथ्यात्मक ब्योरा पेश करेंगी। डीआईजी ने महिला की पहचान का खुलासा किए बगैर बताया कि फिलहाल वह अपने करीबी संबंधियों के साथ इंदौर में रह रही है और उसने कुछ समय तक यहीं निवास की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला ने हमारे सामने अपनी सुरक्षा संबंधी कुछ आवश्यकताएं रखी हैं। हमने उसे आश्वस्त किया है कि जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। डीआईजी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर महिला की मदद के लिए उन्होंने संबंधित पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं। उसके निवास स्थान के पास गश्त करने वाले पुलिस वाहनों में तैनात कर्मचारियों को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अन्य अफसर ने बताया कि सुशांत मामले में समाचार चैनलों की बहस में शामिल होने वाली महिला ने अपना फेसबुक खाता हैक किए जाने की शिकायत भी की है। अफसर ने बताया कि पुलिस का साइबर दस्ता इस शिकायत की जांच कर रहा है।


"एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी", "शुद्ध देसी रोमांस", "राब्ता" और "छिछोरे" जैसी हिन्दी फिल्मों में अभिनय के लिए मशहूर राजपूत (34) मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अपराध विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने पिछले सप्ताह कहा था कि मेडिकल बोर्ड ने अभिनेता की मौत के विषय में हत्या से इनकार किया है और इसे फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed