{"_id":"62542496e517e4359d4d7230","slug":"a-child-swallowed-a-coin-of-rs-5-while-playing-in-jabalpur-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्के ने निगली जिंदगी: जबलपुर में खेल-खेल में बच्चे ने निगला 5 रुपये का सिक्का, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्के ने निगली जिंदगी: जबलपुर में खेल-खेल में बच्चे ने निगला 5 रुपये का सिक्का, इलाज के दौरान मौत
Mon, 11 Apr 2022 06:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 06:22 PM IST
सार
जबलपुर के बरगी में एक ढाई साल के बच्चे की 5 रुपये का सिक्का निगलने की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
5 रुपये का सिक्का निगलने से बच्चे की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में 5 रुपये के सिक्के ने एक मासूम की जान ले ली। बच्चे ने खेल-खेल में 5 रुपये का सिक्का निगल लिया जो कि उसकी श्वासनली में जाकर फंस गया। सिक्का निगलने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। जब परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
घटना जिले के बरगी थानान्तर्गत ग्राम बरबटी की हैं। घटना की जानकारी देते हुए कोटवार महेश कुमार ने बताया कि राममिलन गोंड रविवार को नवरात्रि का पूजन करने के लिए घर आया था। वह परिवार सहित वापस बरेला लौट रहा था। इसी दौरान उसके बेटे ने सिक्का निगल लिया, जिसके बाद बच्चा बेहोश हो गया। परिजन बच्चे को इलाज के लिए वापस लेकर आएं जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बच्चे के दादा बेड़ी लाल गोंड ने बताया कि उसका बेटा व बहू बरेला में रहकर खेती मजदूरी का काम करते हैं। नवरात्र की पूजा के लिए बेटा-बहू व पोता शरद गांव आए थे। शाम को लगभग पांच बजे तीनों मोटरसाइकिल में सवार होकर बरेला के लिए निकले थे। बच्चे के जेब में कुछ चिल्लर पैसे थे। उन्हीं पैसों में से रास्ते में बच्चे ने सिक्का निगल लिया। कुछ देर बाद बच्चे को उल्टी होने लगी और बेहोश हो गया। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया।