मप्र : लगातार काम रहे बैंक कर्मचारी की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने से जहां आम आदमी परेशान है। वहीं, बैंकों में लगातार काम रहे कर्मचारियों की हालत भी बिगड़ती जा रही है। मध्य प्रदेश में रविवार को एक बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लगातार चार दिनों से काम कर रहे कर्मचारी की बैंक में ही तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।
Madhya Pradesh: A bank employee dies in hospital after his health deteriorated while working in a bank in Bhopal. More details awaited.
— ANI (@ANI_news) November 13, 2016विज्ञापन
वहीं शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर में बैंक की कतार में खड़े एक बुजुर्ग की मौत हो गई। करीब एक घंटे से लाइन में खड़े 70 वर्षीय विनोद कुमार पांडेय अचानक गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
