{"_id":"60337a1b8ebc3ee92b275b2c","slug":"a-19-year-old-woman-birth-three-girls-infants-in-which-one-baby-girl-situation-is-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : 19 वर्षीय महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : 19 वर्षीय महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, एक की हालत गंभीर
Mon, 22 Feb 2021 03:02 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 22 Feb 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में 19 वर्षीय महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। इनमें से एक नवजात बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) की एक वरिष्ठ डॉक्टर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एमवायएच की स्त्री रोग विशेषज्ञ सुमित्रा यादव ने बताया, "प्रसव पीड़ा से जूझ रही 19 वर्षीय महिला अचानक हमारे अस्पताल में पहुंची थी और उसकी ओर से हमें बताया गया था कि उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे पल रहे हैं। लेकिन रविवार रात प्रसव कराया गया तो उसने करीब 15 मिनट के भीतर तीन लड़कियों को जन्म दिया।"
विज्ञापन
यादव ने बताया कि तीनों लड़कियों में से प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम है जो सामान्य नवजातों के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने बताया, "महिला की गंभीर हालत को देखते हुए हमें तय समय से पहले उसका प्रसव कराना पड़ा।"
विज्ञापन
यादव ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल जच्चा और उसकी तीनों बेटियों की सेहत पर लगातार निगाह रखे हुए है। स्त्री रोग विशेषज्ञ के मुताबिक इनमें से एक नवजात बच्ची की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है और उसकी जान बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। जानकारों ने बताया कि गर्भावस्था की सामान्य अवधि के बाद पैदा होने वाले बच्चों का वजन आमतौर पर 2.5 से 3.5 किलोग्राम के बीच होता है।
