फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   92 percent roads are in poor condition says by madhya pradesh CM shivraj singh chouhan

मध्यप्रदेश: CM शिवराज सिंह बोले- वॉशिंगटन में 92 फीसदी सड़कों की हालत बेहद खराब

Mon, 30 Oct 2017 11:33 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 30 Oct 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
92 percent roads are in poor condition says by madhya pradesh CM shivraj singh chouhan

मध्यप्रदेश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वॉशिंगटन की 92 फीसदी सड़कें बेहद खराब हैं। वे सड़कों को लेकर दिए अपने बयान पर अभी भी कायम है। शिवराज ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वॉशिंगटन डीसी में ऐसी सड़कें हैं, जिनकी हालत काफी खराब है। 

विज्ञापन


चौहान ने हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा के बाद वापस लौट आए हैं। बता दें कि चौहान इसी हफ्ते 23 अक्तूबर को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। चौहान को उनके सड़क वाले बयान के बाद ट्विटर पर ट्रोल भी किया गया था।
विज्ञापन


भोपाल आने के बाद पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के सड़कों की बात नहीं की थी, बल्कि अच्छे सड़कों की तारीफ की थी। उन्होंने इंदौर की सुपर कोरिडोर का उदारहण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शिवराज बोले- आतंकवाद के मुद्दे पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा


उन्होंने कहा कि नेशनल ट्रांसर्पोटेशन रिसर्च ग्रुप 'ट्रीप' ने वॉशिंगटन की सड़कों की खराब हालत पर रिपोर्ट दी है। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका में हो रहे विकास के तरीकों पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, लेकिन कई ऐसे मामले हैं, जिनमें भारत ने अमेरिका के मुकाबले बेहतर विकास किया है।

शिवराज ने कहा कि देश में महिलाओं की स्थिति बदली है, ये इस बात से साफ है कि अमेरिका में आज तक कोई महिला राष्ट्रपति नहीं बन पाई, लेकिन भारत में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों पद पर महिलाएं काबिज हुई हैं। शिवराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से राज्य में बीजेपी सरकार आई है 1.5 लाख किलोमीटर रोड बनाए जा चुके हैं। कांग्रेस के समय में सड़कों की हालत बेहद खराब थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed