फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   90 year old woman resham tanwar driving car in dewas madhya pradesh

मिसाल: 90 साल की महिला ने हाइवे पर दौड़ाई कार, सीएम शिवराज सिंह बोले- दादी मां हम सभी को दे रहीं प्रेरणा

Thu, 23 Sep 2021 02:39 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 23 Sep 2021 02:39 PM IST
सार

सीखने की कोई उम्र नहीं होती।हौसले और जज्बे से किसी भी उम्र में सीखना शुरू किया जा सकता है। मध्यप्रदेश के देवास की रेशम बाई तंवर ने इसे सच साबित कर दिखाया है।90 साल की उम्र में कार चलाना सीखकर आज प्रेरणादायी दादी मां बन गई हैं। 

विज्ञापन
90 year old woman resham tanwar driving car in dewas madhya pradesh
देवास में कार चलाती दादी मां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आपकी उम्र 60 साल से ऊपर हो गई है तो आप आराम करना ज्यादा पसंद करेंगे या फिर किसी चीज के प्रति सीखने और सिखाने की ललक नहीं रह जाएगी, लेकिन अगर आपके हौसले में उड़ान भरने की ताकत हैं तो किसी भी उम्र में आप कुछ भी पा सकते हैं, उम्र आपके लिए सिर्फ एक नंबर है। किसी ने सच कहा है कि जिंदगी खुलकर जीने के लिए कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है।

विज्ञापन



90 साल की दादी मां जब हाइवे पर फर्राटा भरती हैं तो देखने वाले भी दांत तले उंगली दबाकर हैरान रह जाते हैं और लोगों के मुंह से एक ही शब्द निकलते हैं कि जज्बा हो तो दादी रेश्म बाई जैसा..।  रेशम बाई तंवर मध्यप्रदेश के देवास की रहने वाली हैं। 90 साल की उम्र में वह कार चलाना सीखी हैं। कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखा है और इसे प्रेरणास्पद बताया है। 
विज्ञापन



परिवार में सबको गाड़ी चलाते देख कर मन में कार चलाने का आया ख्याल 
दरअसल, रेशम बाई देवास के पास बिलावली गांव में एक संयुक्त परिवार में रहती हैं। घर में सभी को कार चलाने आती है, सभी को कार चलाते देख रेशम बाई के मन में भी कार चलाने का ख्याल आया और अपने बेटे से कार सिखाने को कहा। बेटा पहले तो घबराया, लेकिन मां के जज़्बे को देख कार सिखाना शुरू कर दी। कुछ ही दिन में रेशम बाई अच्छे से कार चलाना सीख गईं। उनके कार चलाने के वीडियो पर सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट किया और कहा कि दादी मां ने हम सबको प्रेरणा दी है कि अपनी अभिरुचि पूरा करने में।उम्र का कोई बंधन नहीं होता। उम्र चाहे कितनी भी हो जीवन जीने का जज़्बा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed