{"_id":"616455688ebc3e05ec301fe3","slug":"8-booked-after-hindu-organizations-complaint-about-distributing-books-against-hindu-religion-in-datiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: दतिया में आपत्तिजनक धार्मिक साहित्य बांटने का मामला, हिंदू संगठनों ने आठ को पकड़ कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: दतिया में आपत्तिजनक धार्मिक साहित्य बांटने का मामला, हिंदू संगठनों ने आठ को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
Mon, 11 Oct 2021 08:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:46 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दतिया कस्बे में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि ये लोग हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक किताबों का वितरण कर रहे थे और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे थे। हिंदू संगठनों की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया में रविवार को हनुमान गढ़ी के पास विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हिंदू देवी- देवताओं के खिलाफ टिप्पणी करने और गलत साहित्य बांटने के आरोप में आठ युवक-युवतियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दो लोग मौके से भागने में सफल रहे। घटनाक्रम में पुलिस ने आठ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर के समय हॉलीक्रॉस आश्रम स्कूल हनुमान गढ़ी के पास हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला साहित्य बांटने और हिंदू धर्म के खिलाफ प्रचार प्रसार किए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को सूचना दी। इस पर रवि शर्मा, अजय राज शर्मा, विक्रम दांगी, उदय परमार, कदम जादौन, सुमित आर्य आदि हनुमान गढ़ी पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि यहां युवक, युवतियों की एक टोली वहां रहने वाले लोगों के घर जाकर हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित किए जाने संबंधी साहित्य का वितरण कर रहे थे। साथ ही देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उन लोगों से परिचय पत्र मांगे, लेकिन उन्होंने ने नहीं दिखाए। इस पर पदाधिकारियों ने उन लोगों को पकड़ लिया। युवक-युवतियों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा को इसकी जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी का पकड़कर थाने ले आई। आरोपियों ने अपने नाम दीपक सारस, अभिषेक सारस, खुशीराम दास, राम सिंह, ज्योति सारस, इंदिरा सारस, रोशनी जाटव, मनीष गर्ग बताए। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 505 (2) के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
