{"_id":"63b199833191ab26724f1ff6","slug":"60-crore-of-municipal-contractors-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: नगर निगम ठेकेदारों के 60 करोड़ रुपये अटके, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार- आधी रकम ही दिलवा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: नगर निगम ठेकेदारों के 60 करोड़ रुपये अटके, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार- आधी रकम ही दिलवा दें
Sun, 01 Jan 2023 08:03 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:03 PM IST
सार
बिल्डर्स एसोसिएशन नगर पालिक निगम उज्जैन का पिछले तीन वर्षों से लगभग 60 करोड़ रुपये अटका हुआ है। इस कारण ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिक निगम उज्जैन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिल्डर्स एसोसिएशन नगर पालिक निगम उज्जैन का पिछले तीन वर्षों से लगभग 60 करोड़ रुपये अटका हुआ है। इस समस्या के हल के लिए प्रदेश की ओर से नगर निगम उज्जैन को कई बार राशि जारी करने के लिए ज्ञापन दिए गए हैं।
विज्ञापन
ठेकेदारों ने कहा कि अक्टूबर 2020 से अभी तक लगभग 60 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है, जिसके कारण हमें अपने परिवार के लालन पालन, बैंक की किस्त, बच्चों की स्कूल फीस आदि में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान स्थानीय सरकार के जनप्रतिनिधियों के आयुक्त के द्वारा निगम में उपलब्ध धनराशि के क्रम में मात्र 10 प्रतिशत भुगतान का आश्वासन दिया गया है, जोकि ऊंट के मुह में जीरे के समान है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपकर बताया, नहीं हो रही सुनवाई
रुपया अटकने से बिल्डर्स एसोसिएशन के गिरीश जायसवाल, डॉ. घनश्याम शर्मा, करण सिंह चौहान, नवीन शर्मा, मनोज मेहता, धर्मेन्द्र जैन, सौरभ तांबी, अनीस अहमद, गणेश वर्मा ने बताया कि प्रदेश मुखिया शिवराज सिंह चौहान से भी इस राशि का भुगतान करवाने का अनुरोध किया गया था कि उज्जैन नगर पालिका निगम को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए कुछ नहीं तो कम से कम देनदारियों के विरुद्ध 50 प्रतिशत राशि का प्रावधान करें, जिससे निगम बोर्ड शहर के विकास को गति दे सके।
विज्ञापन
