नए साल पर महाकालेश्वर मंदिर में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ ने बाबा महाकाल के दर्शनों के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पहले दिन ही अनुमान से ज्यादा लगभग 6.5 लाख श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रशासन को नववर्ष पर दर्शन के लिए पांच लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान था, लेकिन श्रद्धालुओं का यह आंकड़ा आज शाम को लगभग 6.5 लाख पर पहुंच गया।
{"_id":"63b1b4feaec901739326c1ac","slug":"6-5-lakh-devotees-reached-to-see-mahakal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ujjain: नए साल पर 6.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे महाकाल के दरबार, 13 जनवरी तक नहीं मिलेगा भस्म आरती कराने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: नए साल पर 6.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे महाकाल के दरबार, 13 जनवरी तक नहीं मिलेगा भस्म आरती कराने का मौका
Sun, 01 Jan 2023 10:40 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:40 PM IST
सार
नए साल पर महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंची अनुमान से ज्यादा भीड़ ने बिगाड़ी व्यवस्था। भीड़ देख व्यापारियों के चेहरे खिले।
विज्ञापन
महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई व्यवस्था से भक्तों को 40 मिनट में दर्शन कराए जा रहे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
सात से 13 जनवरी तक भस्म आरती ब्लॉक
श्री महाकालेश्वर की ऑनलाइन भस्म आरती अनुमति 6 जनवरी तक पहले ही बुक हो चुकी है। सात से 13 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग मंदिर प्रशासन ने ब्लॉक कर दी है। सात दिन कोई भी भक्त ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर सकेगा। इसके पीछे किसी बड़े आयोजन होने का हवाला दिया जा रहा है।

प्रशासन को नववर्ष पर दर्शन के लिए पांच लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान था।
- फोटो : सोशल मीडिया
भीड़ देख व्यापारियों के चेहरे खिले
लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन आने पर व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हुआ। आज हार-फूल प्रसादी, सौंदर्य सामग्री की दुकानें, टैटू बनाने वाले, चाय-नाश्ते की होटल वाले, माथे पर चंदन-तिलक लगाने वाले, महाकाल नाम वाले प्रिंटेड कुर्ते व अन्य सामग्री की दुकान वालों का रोजगार शानदार रहा। इसके ई-रिक्शा वाले होटलों के बाहर लग्जरी गाड़ियो का मेला भी दशार्ता है कि आज खूब ग्राहकी हुई।
ड्रोन से रखी गई निगरानी
पुलिस विभाग ने भी नए साल में अनुमान से ज्यादा भीड़ होने की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आज त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर महाकाल लोक और महाकाल मंदिर के चारों ओर ड्रोन से निगरानी की गई। इसके लिए 500 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था और महाकाल मंदिर की सुरक्षा में भी 350 जवानों को तैनात किया गया था।

महाकाल जाने-आने वाले रास्तों पर जाम की स्थिति बनी।
- फोटो : सोशल मीडिया
रास्ते जाम ट्रेनों में रही भारी भीड़
बाबा महाकाल के दर्शन और श्री महाकाल लोक देखने आने वाले श्रद्धालुओं के निजी वाहनों के कारण बेगमबाग, जयसिंहपुरा, इंदौर रोड, हरिफाटक ओवरब्रिज पर जाम की स्थिति बनी रही। महाकाल आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों के लिए कर्कराज मंदिर की ओर बनी पार्किंग तक वाहन नही पहुंच सके। वहीं महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख बाजार क्षेत्र में स्थानीय वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रही। वही रेलवे स्टेशन पर उज्जैन की ओर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा प्रतिदिन चलने वाली लोकल ट्रेनों में भी भीड़ का सैलाब ही दिखाई दिया।