फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   55 lakh farmers' debt relief in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 55 लाख किसानों के कर्ज होंगे माफ, मंगलवार से आवेदन शुरू

Tue, 15 Jan 2019 09:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Tue, 15 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
55 lakh farmers' debt relief in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार से किसानों से कर्ज माफ करने वाले फार्म भरवाने शुरू कर दिए। भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसकी शुरूआत करते हुए कहा कि प्रदेशभर में करीब 55 लाख किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ होंगे और इससे 50 हजार करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा।

विज्ञापन


कर्ज माफी की इस योजना को पहले ‘मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना’ नाम दिया गया था, जिसे मंगलवार को कमलनाथ ने बदलकर ‘जय किसान ऋण मुक्ति योजना कर दिया।’ उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि इसका राजनीतिकरण हो, इसलिए नाम बदल दिया गया। प्रदेश की अर्थव्यवस्था किसानों पर टिकी है। वे समृद्ध होंगे तो पूरा प्रदेश समृद्ध होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 22 फरवरी से किसानों के खाते में राशि जाना शुरू हो जाएगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि योजना का नाम बदल जाने के बाद कमलनाथ की फोटो के साथ छपवाए गए 80 लाख फार्मों का अब क्या होगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी सरकार की उम्र को लेकर भाजपा द्वारा की जा रही बयानबाजी पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को वह सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि वो अपने घर पर ध्यान दे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पांच साल का हिसाब देना चाहिए। ये न कर भाजपा ध्यान भटकाने की राजनीति करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed