फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   50 lakh doses of covid Vaccine: Indore is the first in the country to achieve this feat in cities with a population of up to 50 lakhs,

कोविड वैक्सीन के 50 लाख डोज: 50 लाख तक की आबादी वाले शहरों में यह उपलब्धि हासिल करने वाला इंदौर देश में अव्वल

Sat, 13 Nov 2021 05:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 13 Nov 2021 05:32 PM IST
सार

इंदौर ने 30 से 50 लाख की आबादी वाले जिलों में देश में सबसे पहले 50 लाख कोविड-19 वैक्सीन डोज लगाने की उपलब्धि हासिल की है। 

विज्ञापन
50 lakh doses of covid Vaccine: Indore is the first in the country to achieve this feat in cities with a population of up to 50 lakhs,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन में इंदौर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संयुक्त प्रयासों के चलते इंदौर में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 लाख तक पहुंच गया है। अब सेकंड डोज में इंदौर को अव्वल बनाने की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह ने इसके लिए जिले के निवासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए इंदौर में कई नवाचार किए गए हैं। पहले डोज के लिए जिस तरह लोगों ने जागरुकता दिखाई है, उसी तरह दूसरे डोज को लेकर भी गंभीरता नजर आ रही है। जिला प्रशासन ने इसके लिए समाज प्रमुखों, व्यापारी वर्ग व अन्य सभी संबंधितों की बैठक लेकर आह्वान किया था कि सेकंड डोज के लिए लोगों को प्रेरित करें। नतीजा यह हुआ कि लोग घरों से निकले और सेकंड डोज लगवाया। 
विज्ञापन


उपलब्धि हासिल करने वाला पहला जिला
इंदौर ऐसा पहला जिला बन चुका है जिसने वैक्सीन के 50 लाख डोज पूरे कर लिए हैं। जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की जा रही है तो कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि 30 से 50 लाख तक की आबादी वाले जिलों में इंदौर को देश में पहला स्थान मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन लगवाने पर ही मिलेगा टिकट
वैक्सीन को लेकर इंदौर के रहवासी संघ सख्ती कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग भी कई बाजारों में सक्रिय हो गया है। शनिवार से इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों में भी यह व्यवस्था लागू हो गई है। एआईसीटीएसएल ने कहा है कि जिन्हें दोनों डोज लगे होंगे, उन्हें ही टिकट दिया जाएगा। सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य किया गया है। प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन ने भी सेकंड डोज के लिए रोको-टोको अभियान शुरू किया है। सराफा चौपाटी में भी सेकंड डोज पर सख्ती की गई है। 


वैक्सीन नहीं तो उपचार नहीं
वैक्सीन के सेकंड डोज को लेकर अब चिकित्सक भी सख्ती कर रहे हैं। इंदौर के एक चिकित्सक डॉ. विजय छजलानी ने अपने लेटर पैड पर लिखकर कलेक्टर को दिया है कि मैं कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान का समर्थन करता हूं। मरीजों को सेकंड डोज लगाने के लिए प्रेरित करूंगा। जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवाएगा उसका परीक्षण व उपचार नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed