फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   40 percent of congress candidate accused

कांग्रेस के 40 फीसदी उम्मीदवार हैं आरोपी

Tue, 19 Nov 2013 12:10 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 19 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
40 percent of congress candidate accused

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 230 सीटों पर 1024 उम्मीदवार ख़ड़े हुए हैं। उनमें से 243 उम्मीदवारों ने अपने शपथ पत्रों में आपराधिक प्रकरणों की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसमें से भी 143 सदस्य ऐसे हैं, जिन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज हैं। यहां कांग्रेस आगे है। कांग्रेस के 228 में से 91 (40 फीसदी) और भाजपा में 229 में से 61 (27 फीसदी) उम्मादवारों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के जिन नेताओं ने हलफनामे में अपराधों का खुलासा किया है, उनमें कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह (पृथ्वीपुर), अश्विन जोशी (इंदौर-3), आरिफ मसूद (भोपाल मध्य) के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास के प्रकरण दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआऱ) ने अपने अध्ययन में खुलासा किया है कि बसपा के भी 3 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास के प्रकरण दर्ज हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध
महिलाओं पर अत्याचार करने के मामले में मुरैना से भाजपा के उम्मीदवार रुस्तम सिंह के खिलाफ धारा 498ए और 406 के तहत प्रकरण दर्ज हैं। उज्जैन जिले की महिदपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे बहादुर सिंह के खिलाफ धारा 506 के तहत प्रकरण दर्ज हैं। कांग्रेस के चौधरी गंभीर सिंह के खिलाफ भी महिलाओं पर अत्याचार का प्रकरण दर्ज है।

महिदपुर से कांग्रेस की फायरब्रांड नेत्री डॉ. कल्पना परुलेकर मैदान में हैं और उनके खिलाफ धारा 506 और 468 के तहत प्रकरण दर्ज हैं। धोखाध़ड़ी व जालसाजी का प्रकरण दर्ज है। कल्पना परुलेकर के खिलाफ कुल 13 प्रकरण दर्ज हैं, उसमें से 5 आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत हैं।

उल्लेखनीय है कि कल्पना परुलेकर को लोकायुक्त के मार्फिंग किए चित्र इंटरनेट पर डालने के मामले में प्रकरण दर्ज हुआ था और उन्हें गिरफ्तार होना पड़ा था।

अमरपाटन से राजेंद्र सिंह दादाभाई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ दो प्रकरण दर्ज हैं, उसमें आईपीसी की 5 गंभीर धाराएं लागू हैं।

महू (इंदौर) से कांग्रेस के अंतरसिंह दरबार चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आदि के कुल दो प्रकरण दर्ज हैं, उनमें से 5 आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हैं।


बदनावर से भंवरसिंह शेखावत के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, गलत जानकारी देना आदि का प्रकरण दर्ज है, जिसमें आईपीसी की 4 गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। इंदौर से कांग्रेस के उम्मीदवार छोटू शुक्ला के खिलाफ भी दो प्रकरण में आईपीसी की 2 गंभीर धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज हैं। भाजपा के रमेश मेंदोला के विरुद्ध भी एक प्रकरण में दो गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed