फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   40 feet deep in the borewell got saved in the Innocent Roshan

40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम रोशन को बचाने में मिली कामयाबी, लगे 36 घंटे

Mon, 12 Mar 2018 07:30 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Mon, 12 Mar 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
40 feet deep in the borewell got saved in the Innocent Roshan
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के देवास जिले में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम रोशन को बचाने में कामयाबी मिल गई है। रविवार रात करीब 11 बजे जब रोशन को एक रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया तो मौके पर मौजूद उमरिया गांव और रेस्क्यू में जुटे एसडीआरएफ, सेना व जिला प्रशासन के लोग झूम उठे। करीब 36 घंटे बाद सबकी मेहनत रंग लाई। रोशन को बोरवेल से बाहर लाने के बाद तुरंत 108 एम्बुलेंस से खातेगांव पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कल शनिवार को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे रोशन खेलते खेलते बोरवेल में गिर गया था। वह अपनी मां और दो भाईयों के साथ उमरिया गया था। मां खेत पर काम कर रही थी और तीनों भाई पड़ोस में हीरालाल जाट के खेत में खेल रहे थे। तभी रोशन सूखे पड़े बोरवेल में गिर गया था। वह करीब 36 घंटे तक 27 फुट गहरे गड्ढे में फंसा रहा। इस दौरान उसे ऑक्सीजन, पानी और दूध दिया जाता रहा। रेस्क्यू टीम बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के बगल में खुदाई कर रही थी, पर पत्थर की चट्टान आने के कारण उसका काम बढ़ गया। इसी वजह से समय भी ज्यादा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed