{"_id":"345f8fede371466da71c682ee85d6806","slug":"4-simi-terrorist-arrested-with-24-bombs","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 बम समेत सिमी के 4 आतंकवादी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 बम समेत सिमी के 4 आतंकवादी गिरफ्तार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Jan 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता ने सिमी के 4 और आतंकवादियों को भारी विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शमी ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि एटीएस ने कल देर रात उज्जैन से सिमी के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
जेल से भागा सिमी का आतंकी साथियों समेत गिरफ्तार
पकडे गए आतंकियों में जावेद नागौरी, अब्दुल अजीज, मोहम्मद आबिद और अब्दुल वाही बताए गए हैं। एटीएस ने इनके पास से नौ सौ से अधिक जिलेटिन राड, छह सौ से अधिक डेटोनेटर और 24 से अधिक बम बरामद किए है।
विज्ञापन
जिलेटिन और डेटोनेटर का उपयोग विस्फोटक बनाने में किया जाता है।
इससे पहले एटीएस ने 24 दिसंबर को बडबानी जिले के सेंधवा से अबू फैजल सहित तीन आतंकवादी गिरफ्तार किए थे और इसके अगले दिन महाराष्ट्र के सोलापुर से एटीएस को दो और आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।
विज्ञापन
