{"_id":"6586a03e790b2d176802aec7","slug":"31-bombs-found-buried-in-the-ground-for-hunting-animals-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: घास चरते-चरते धमाके से फट गया भैंस का जबड़ा; छानबीन में पुलिस को जमीन में दबे मिले 31 बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: घास चरते-चरते धमाके से फट गया भैंस का जबड़ा; छानबीन में पुलिस को जमीन में दबे मिले 31 बम
Sat, 23 Dec 2023 02:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:44 PM IST
सार
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 31 नग देशी सुअरमार बम जब्त किए गए हैं। विजयराघवगढ़ पुलिस ने आरोपी जलकुंवर पारधी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगली जानवरों के लिए अलग-अलग स्थानों में देशी बम रखने वाले आरोपी युवक को कटनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 31 नग देशी सूअरमार बम जब्त किए गए हैं। विजयराघवगढ़ पुलिस ने आरोपी जलकुंवर पारधी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और 429 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन
विजयराघवगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत के रास्ते सूअर मार बम बिछाए हुए थे। इन बम का शिकार एक पालतू भैंस बन गई, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल भैंस ग्राम हथेड़ा के किसान की थी, जिसने डायल 100 में शिकायत दर्ज कराते हुए सूचना दी। उसने बताया कि वो भैंस चराने के लिए गांव से लगे जंगल गया था, जहां से लौटते वक्त रास्ते में पड़ा एक विस्फोटक पदार्थ खाकर भैंस का जबड़ा उड़ गया।
विज्ञापन
भैंस को इलाज के लिए लहूलुहान हालत में घर लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी लगते ही विजयराघवगढ़ टीआई अनूप सिंह ठाकुर ने अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों को मौके पर न जाने की सलाह देते हुए, डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा बनाते हुए मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस को पता चला कि खलौंधा ग्राम निवासी जलकुंवर पारधी आए दिन घटनास्थल वाले इलाके में घूमता दिखा है, जिसके बाद पुलिस शंका के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। युवक ने बताया कि खेत के रास्ते अन्य 31 जिंदा देशी बम बिछाए हुए हैं। पुलिस को आस-पास से 31 बम मिले, जिन्हें डिफ्यूज करते हुए जब्त किया गया।
थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि जब पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ले रही थी तो वहां से विस्फोटक पदार्थ बनाने की कुछ सामग्री पाई गई। इसके बाद पुलिस ने सघन पूछताछ की और उसके बाद आरोपी की बताई निशानदेही से डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की मदद से कई सूअरमार बम बरामद किए गए। कुल 31 नग बम बरामद किए गए है और आरोपी के विरुद्ध धारा 4, 5 विस्फोटक अधिनियम व 429 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस की मानें तो अगर समय रहते मौके पर पुलिस न पहुंचती और सूअर मार बम न उठाए जाते तो किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।
