फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   30 year old farm labourer who was quarantined at school in Sidhi allegedly commits suicide

कोरोना वायरस: मध्यप्रदेश में क्वारंटीन करने पर 30 साल के मजदूर ने की आत्महत्या

Fri, 24 Apr 2020 03:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 24 Apr 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
30 year old farm labourer who was quarantined at school in Sidhi allegedly commits suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक 30 साल के मजदूर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसे जिले के एक स्कूल में क्वारंटीन (एकांतवास) किया गया था। जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर डुबरी कला गांव में गुरुवार को बैगा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले शख्स का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के अनुसार शख्स आइसोलेशन में न रहकर अपने बच्चों के साथ रहना चाहता था। अधिकारी ने कहा कि मृतक बुधवार को कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच 21 अन्य खेतिहर मजदूरों के साथ पड़ोसी सागर जिले से फसल काटने के बाद अपने गांव लौटा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके गांव वापस आने के बाद सभी खेतिहर मजदूरों को एक स्कूल में रखा गया था। एसपी ने कहा कि मृतक क्वारंटीन स्थल पर मौजूद गार्ड को यह बताकर गया कि वह लघुशंका के लिए जा रहा है लेकिन वापस नहीं लौटा और गुरुवार को कुछ गांववालों ने उसका शव पेड़ से लटका हुआ देखा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि मृतक के परिवार को 10,000 रुपये का मुआवजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed