फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   30 percent women reservation will be mandatory in MP Police, CM handed 250 scooters to Urja Mahila Help Desk

MP News : पुलिस में महिलाओं की 30 प्रतिशत भर्ती अनिवार्य होगी, ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को 250 स्कूटर सौंपे

Fri, 28 Jul 2023 09:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 28 Jul 2023 09:30 PM IST
सार

ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 250 दोपहिया स्कूटर सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई वाहन रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
30 percent women reservation will be mandatory in MP Police, CM handed 250 scooters to Urja Mahila Help Desk
मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

अब कॉलोनियों और मोहल्लों की तंग गलियों में महिला पुलिस आसानी से पहुंच सकेगी। महिला अपराधों की शिकायत करने पर संबंधित आरोपी को पकड़ने के लिए अब ऊर्जा डेस्क की टीम को थाना पुलिस के वाहन या डॉयल-100 के वाहन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पुलिस में रिक्त पदों पर महिलाओं की 30 प्रतिशत भर्ती अनिवार्य होगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को 250 दोपहिया स्कूटर सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई वाहन रैली को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारा मिशन है। जब तक मां, बहन, बेटी को बराबरी पर लाकर खड़ा नहीं कर देते, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। महिलाओं की सुरक्षा सबसे अहम है। महिला पुलिसकर्मी स्कूटी लेकर निकलेंगी, तो सुरक्षा का संदेश देंगी। इससे अपराधियों में भय पैदा होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में रिक्त पदों पर 30 प्रतिशत पद बेटियों से अनिवार्य रूप से भर्ती की जाएगी। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न महिला थानों में कार्य कर रही ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को 250 वाहन मिलने से महिला पीड़िताओं की सूचना पर पुलिस मौके पर आसानी से पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा-बेटी में समानता के लिए अभी और कार्य की जरूरत
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बेटा और बेटी में समानता के लिए अभी और कार्य करने की जरूरत है। पुलिस में पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ बेटियां काम कर रही हैं। महिलाओं-बेटियों पर होने वाले अपराधों को हम पूरी तरह से नियंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने बेटियों और महिलाओं के लिए लागू की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ लोग खर्च होने वाले पैसे को लेकर सवाल उठाते हैं, लेकिन हमारी योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। हमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध रोकने हैं। ऐसी प्रवृत्ति के लोग बगैर कड़ी कार्रवाई के नहीं मानते। 

हेल्प डेस्क की जानकारी दी
कार्यक्रम के आरंभ में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने निर्भया फंड के माध्यम से महिला थानों में स्थापित हेल्प डेस्क की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया। 


अभिमन्यु पत्रिका का विमोचन 
अपराधियों में भय पैदा करने महिला हेल्प डेस्क को वाहन उपलब्ध कराकर गतिशील बनाने और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करने के लिए आरंभ किया गया 'अभिमन्यु अभियान' पत्रिका का भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और डीजीपी सुधीर सक्सेना ने विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed